Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BOB FD Interest Rates 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, जानें नई रेट्स

Published on: 16 August 2024
BOB FD Interest Rates 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, जानें नई रेट्स

BOB FD Interest Rates 2024: देशभर में कई बैंक और वित्तीय कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की सुविधा प्रदान करती हैं। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे प्रमुख बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में बदलाव किया है।

अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Rate 2024 Revised by BOB) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है, जिससे ग्राहकों को अब 4.25% से लेकर 7.90% तक का लाभ मिलेगा।

बात करें बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) की तो इस बैंक ने भी हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Of Baroda FD Interest Rates) की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की ओर से इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी गई है।

नीचे दी गई तालिका में बैंक ऑफ बड़ौदा की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों की जानकारी दी गई है:

Bank Of Baroda FD Interest Rates:

FD की अवधिसामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरवरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
7 से 14 दिन4.25%4.75%
15 से 45 दिन4.50%5.00%
46 से 90 दिन5.50%6.00%
91 से 180 दिन5.60%6.10%
181 से 210 दिन5.75%6.25%
211 से 270 दिन6.15%6.65%
271 दिन से 1 साल तक6.25%6.75%
333 दिन7.15%6.65%
360 दिन7.10%7.60%
1 साल6.85%7.35%
399 दिन7.25%7.75%
1 साल से 400 दिन तक6.85%7.35%
400 दिन से 2 साल तक6.85%7.35%
2 साल से 3 साल तक7.15%7.65%
3 साल से 5 साल तक6.50%7.15%
5 साल से 10 साल तक6.50%7.50%

 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit interest rates in bank of baroda 2024) की ब्याज दरों में यह बदलाव 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू किया है। सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 4.25% से लेकर 7.25% तक हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 4.75% से लेकर 7.75% तक हो सकती हैं।

इसके अलावा, 1 करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% तक का ब्याज मिलेगा। इन ब्याज दरों की जानकारी से आप अपने निवेश की योजना को बेहतर तरीके से बना सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenFixed Deposit interest rateslatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now