Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा ने 7 सालों में जनता को महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया :- विक्रमादित्य

भाजपा ने 7 सालों में जनता को महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया :- विक्रमादित्य

प्रजासत्ता|
कोरोना को लेकर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में राज्य सरकार को विफल करार दिया है| उन्होंने कहा कि प्रदेश में अस्पतालों की स्थिती किस तरह से है, ये सब जानते हैं| पीएम केयर से आए वेंटिलेटर का क्या हुआ, आधे वापस भेजने पड़े और आधे चलने की स्थिति में नहीं थे|

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र में भाजपा के 7 साल के कार्यकाल को विफलताओं से भरा हुआ करार दिया| उन्होंने कहा कि भाजपा उपलब्धियों को ऐतिहासिक बता रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है| उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान कुछ सालों तक कांग्रेस की सरकार रही, उसके बाद 2017 से भाजपा की सरकार है|

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर कुत्ते को शौच कराने से रोका तो एएसआई को जड़ दिया मुक्का

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल को इस दौरान केवल झुनझुने और झूठे भरोसे के अलावा कुछ नहीं मिला है| भाजपा डबल इंजन की सरकार की बात कहती है लेकिन कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है, जिसे जनता अच्छे से जानती है| उन्होंने कहा कि जीएसटी कॉम्पनसेशन की बात कही गई थी लेकिन कुछ नहीं मिला, 69 नेशनल हाईवे के नाम पर केवल 250 करोड़ रू. मिले हैं वो भी डीपीआर बनाने के लिए, इन सात सालों में जनता को महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं मिला है|

उन्होंने कहा कि भाजपा से समाज का हर वर्ग बुरी तरह त्रस्त है| पीएम मोदी हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं लेकिन कोई बड़ा पैकेज हिमाचल को नहीं मिला और जय राम सरकार भी कोई पैकेज लाने में सफल नहीं हो पाई है| उन्होंने कहा कि केंद्र ने 20 लाख करोड़ के पैकेज की बात कही थी,तो इस पर जय राम सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि किस वर्ग को कितनी राहत मिली है|

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर किया रवाना
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now