Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: जानिए! हमीरपुर में नमाजियों ने क्यों मांगी सुरक्षा..! पुलिस ने बढाई सुरक्षा..

Hamirpur News: जानिए! हमीरपुर में नमाजियों ने क्यों मांगी सुरक्षा..! पुलिस ने बढाई सुरक्षा..

Hamirpur News: सोशल मीडिया पर करणी सेना के द्वारा शुक्रवार को मुसलमानों के द्वारा जुम्मा नमाज के मौके पर वहां धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी के बाद हमीरपुर पुलिस ने जिला के साथ लगते मटाहनी में मस्जिद को जाने वाले रास्ते पर पुलिस बल और बैरिकेड लगाकर नमाजियों ने सुरक्षा दी। पुलिस ने व्यक्तियों की आधार कार्ड की चेकिंग के बाद ही आगे जाने की अनुमति प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार इस दौरान करणी सेना से जुड़े कुछ लोग वहां आएं लेकिन पुलिस ने करणी सेना के सदस्यों को बैरिकेड पर रोका और आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस विभाग व करणी सेना के सदस्यों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से मना कर दिया। इस मौके पर एसएचओ हमीरपुर ललित महंत तथा तहसीलदार हमीरपुर की भी मौके पर मौजूद रहे, साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल रोड पर तैनात किया गया था ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो।

उधर करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक ने बताया कि मटाहनी के बाबा बालक नाथ मंदिर में आज उनकी बैठक प्रस्तावित की गई थी, जिसको लेकर वह आज यहां आए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम बिलकुल सही नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दीपक ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग एक विशेष समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा उन्हें रोकना गलत है और अगर रोकना चाहते हैं तो वह ऐसे लोगों को रोके जो बाहरी राज्यों से आकर प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया लेकिन रोकने के लिए कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

वहीँ एसएचओ हमीरपुर ललित महंत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि गत दिन ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई थी क्योंकि सोशल मीडिया पर हिंदू जागरण मंच के द्वारा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने की सूचना दी गई थी, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी है उन्होंने बताया कि कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी से काम कर रही है और किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान दिखाएं आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samacharHimachal NewsHimachal News in Hindihimachal news liveHimachal News Update

Join WhatsApp

Join Now