Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ मामला: जांच कमेटी ने दर्ज किए 3 गवाहों के बयान

छेड़छाड़

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक हेड कांस्टेबल की तरफ से एचपीपीएस काडर के अधिकारी पर लगाए गए छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों की जांच अब आगे बढ़ रही है| पीड़ित महिला कांस्टेबल के अदलात में 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद अब जांच कमेटी ने 3 गवाहों के ब्यान दर्ज किए हैं|

मिली जानकारी मुताबिक एसपी रंजना चौहान की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज किए हैं| इन सभी बयानों के आधार पर जांच टीम आरोपी पुलिस अधिकारी से पूछताछ करने के बाद उनके भी बयान दर्ज करेगी| इसके बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सिफारिश के लिए भेजेगी, इसके बाद अगली कार्रवाई को लेकर फैसला होगा|

उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को पांच पन्नों का शिकायती पत्र दिया था। साथ ही शिमला के महिला थाने में भी शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपित अधिकारी जिला पुलिस में महत्वपूर्ण पद पर तैनात था। एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपित अधिकारी को तत्कालीन पद से हटा दिया गया था। प्रदेश पुलिस ने यह मामला जांच के लिए सीआईडी के सुपुर्द किया है।

एसपी क्राइम आपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं तो विभागीय जांच का जिम्मा एक महिला अधिकारी को सौंपा गया है। राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया था। आयोग ने शिमला के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने सीआइडी जांच के आदेश दिए थे|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now