Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: धर्मपुर में पूर्व सैनिकों की बैठक, सोलन ईसीएचएस डॉक्टर के रवैये से नाराज पूर्व सैनिक.!

Solan News: धर्मपुर में पूर्व सैनिकों की बैठक, सोलन ईसीएचएस डॉक्टर के रवैये से नाराज पूर्व सैनिक.!

Solan News: भारतीय पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश दक्षिण के उपाध्यक्ष व धर्मपुर लीग के अध्यक्ष सचिंदानंद शर्मा की अध्यक्षता में धर्मपुर सब्जी मण्डी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिक इंद्र दत शर्मा की पत्नी राजेश शर्मा उर्फ राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि वो ह्रदय रोग से पीड़ित है व उनका लंबे समय से आँखों का इलाज भी चल रहा है इसी सिलसिले में जब वो ईसीएचएस सोलन गई तो वहाँ पर तैनात मेडिकल अफसर ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।

इसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी की लेकिन अभी तक कोई भी संतोषजनक करवाई नही की गई। इस दौरान बैठक में मौजूद कुछ अन्य सदस्यों ने भी उसी डॉक्टर द्वारा उनके व उनके परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार करने की बात रखी। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने चिंता व्यक्त की तथा भविष्य में किसी भी भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजनों के साथ ऐसा न हो उसके लिये जरूरी कारवाई करने की अपील की।

अध्यक्ष सचिंदानंद शर्मा ने बताया की इस विषय पर उन्होंने भी स्टेशन कमांडर कसौली को पत्र लिख कर मुलाकात का समय मांगा है। बैठक में सराहां मे लीग की इकाई गठित करने व अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई ।इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक एकता मंच पच्छाद के अध्यक्ष लाल चंद ,उपाध्यक्ष भीम दत, यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर के अध्यक्ष व प्रेस क्लब पच्छाद के मुख्य संरक्षक संजय राजन, यशपाल,अमर सिंह,तीर्थ राम, मोहन सिंह,हीरा लाल,माया दत,इंद्र दत,खेम सिंह,राम लाल,प्रदीप रण सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsLatest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsToday Solan News

Join WhatsApp

Join Now