Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi: वीर सपूत हवलदार सुखदेव सिंह ने सीमाओं की रक्षा करते हुए दी शहादत

Published on: 5 November 2024
Mandi: वीर सपूत हवलदार सुखदेव सिंह ने सीमाओं की रक्षा करते हुए दी शहादत

Mandi News: मंडी जिले के सरकाघाट तहसील के जमसाई गांव के वीर सपूत हवलदार सुखदेव सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी। वह आर्मी की आर्टिलरी रेजिमेंट में पिछले 24 वर्षों से सेवा दे रहे थे। अपनी शहादत से उन्होंने सरकाघाट क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

शहीद हवलदार सुखदेव सिंह लद्दाख क्षेत्र के लेह में तैनात थे, जहां पर वह अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव जमसाई पहुंचा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सरकाघाट, मुनीश कुमार और शहीद की यूनिट से आए सैनिकों ने भी उन्हें सलामी दी। अंतिम यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों ने शहीद हवलदार सुखदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हवलदार सुखदेव सिंह अपनी पत्नी अनिता देवी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी बहादुरी और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने हवलदार सुखदेव सिंह की शहादत पर शोक जताया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लेह-लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के वीर जवान हवलदार सुखदेव सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुखदेव सिंह गांव जमसाल, सरकाघाट जिला मंडी के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार सुखदेव सिंह के योगदान को देश कभी नहीं भुला पाएगा।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवदेनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति कोे सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शहीद के परिजनों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now