Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: दिव्य मानव ज्योति ट्रस्ट बना 250 बेसहारा बच्चियों को सहारा..!

Mandi News: दिव्य मानव ज्योति ट्रस्ट बना 250 बेसहारा बच्चियों को सहारा..!

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Mandi News: उपमंडल सुंदरनगर के दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट ( Divya Manav Jyoti Trust) डैहर की ओर से बेसहारा बच्चियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए दी जा रही आर्थिक सहायता का क्रम जारी है। दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश आर्य ने कहा कि इस वर्ष भी 14 नवंबर को 250 बेसहारा बच्चियों को उनके अभिभावकों के माध्यम से इस राशि के चेक वितरित किए गए।

दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट द्वारा यह व्यवस्था वर्ष 2003-2004 से शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि इसके तहत ट्रस्ट आज तक 800 बच्चियों को एक करोड़ 24 लाख एक हजार 890 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुका । अरुण ने कहा कि दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट एक बहुत बड़ा परिवार है, जिसमें आज तक 750 लड़के शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। वर्तमान में 95 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  अपनी प्रतिज्ञा से पलटे कौल सिंह, बोले- मेरी बात चुनावी जुमला थी, नहीं लूंगा संन्यास

ट्रस्ट में लड़कियों की शिक्षा को ही व्यवस्था है इसीलिए 800 लड़कियों को उनके घर में ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा आर्थिक सहायता के तौर पर दसवीं तक शिक्षा ग्रहण कर रही बच्चियों को तीन सौ और दसवों से ऊपर पांच सौ रुपए प्रतिमाह दिया जाता है। इस राशि को दो किस्तों 14 नवंबर बाल दिवस और दूसरी 14 अप्रैल ट्रस्ट स्थापना दिवस पर दिया जाता है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now