Prajasatta Side Scroll Menu

Gold Price Jump: MCX पर फिर दौड़ा सोना, चांदी ने भी लगाई 900 रुपये की छलांग..!

Gold Price Today: गोल्ड की तेजी को लगा ब्रेक! आज इतना सस्ता हुआ Gold Price Jump Gold Rate Today

Gold Price Jump Today:  वैश्विक बाजारों में कमजोर मांग के बीच पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी चढ़ते हुए नजर आए। कमोडिटी बाजार में 18 नवंबर (सोमवार) को सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखी गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सुबह 694 रुपये की तेजी (Gold Price Jump Today) के साथ 74,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ।  इस साथ चांदी 943 रुपये की तेजी के साथ 89,364 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसमें 1.07% की तेजी दर्ज हो रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी (Gold and silver prices rose in the International market)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी (Gold and silver prices) के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।  अंतरराष्ट्रीय बाजार के खुलते सोना 2,571.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,570.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 28.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,598.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  FD Interest Rates: स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD से मोटी कमाई करने का मौका, ये बैंक दे रहे 7.1% से 7.77% तक ब्याज..!

इसके चांदी के वायदा भाव 30.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.43 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 30.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोना के वायदा भाव तेज (Gold Price Today in India)

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी (Gold Price Jump Today) के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 474 रुपये की तेजी के साथ 74,420 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 616 रुपये की तेजी के साथ 74,562 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,678 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,420 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

इसे भी पढ़ें:  NPS Gratuity Rules: ऐसे कर्मचारी नहीं होंगे ग्रेच्युटी के हकदार, DoPPW ने समझाए ये नियम..!

चांदी के भाव चमके (Silver Price Today in India)

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत (Silver Price Jump Today) भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 779 रुपये की तेजी के साथ 89,200 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 739 रुपये की तेजी के साथ 89,160 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,268 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 89,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

इसे भी पढ़ें:  SBI Bank RD Scheme : SBI की इस स्कीम ने जीत लिया लोगों का दिल...
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Gold Price Today Gold Price Today in India Gold Price Update Gold Prices in Global Market GOLD RATE IN INDIA Gold Rate Today invest in stocks India NSE BSE update sensex nifty today Stock Market News stock market tips Stock Market Today Today Gold Price

Join WhatsApp

Join Now