Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

असहाय बीमार काकू राम के लिए सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब ने बढाए मदद के हाथ दिए 11100 रुपए

असहाय बीमार काकू राम के लिए सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब ने बढाए मदद के हाथ दिए 11100 रुपए

अनुराग|
माजरा गांव के असहाय बीमार व्यक्ति काकु राम की मदद के लिए आज सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब ने मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के माध्यम से काकू राम के लिए 11100 रुपए की राशि उपलब्ध करवा|

गौरतलब है कि काकू राम पिछले कई दिनों से बीमार है तथा मिर्गी के दौरा पड़ने के बाद सिर पर चोट लगने से वह मुलाना अस्पताल में भर्ती है| जिसका इलाज वहां पर चला हुआ है जिसका खर्चा उसके परिजन उठाने में असमर्थ है| जिसके चलते मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था ने लोगों से इस गरीब व्यक्ति की मदद के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी जिसके बाद विभिन्न समाजसेवी विभिन्न संस्थाएं असहाय काकु राम की मदद के लिए आगे आ रही हैं|

उसी कड़ी में आज सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी 11100 रुपए की राशि उपलब्ध करवाई है| वही पिछले दिनों कई लोगों ने असहाय काकु राम की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है| आज सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान राजेंद्र सिंह नारंग, महासचिव कुलदीप खंडूजा ने माजरा आकर काकू राम की माता को 11100 रूपए की राहत राशि प्रदान की तथा काकू राम के शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की|

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now