Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kissik Promo Out Now!: पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार गाना ‘किस्सिक’ का प्रोमो हुआ रिलीज,

Kissik Promo Out Now!: पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार गाना 'किस्सिक' का प्रोमो हुआ रिलीज,

Kissik Promo Out Now!: पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। मिथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के नए गाने ‘किस्सिक’ का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस गाने में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और स्रीलीला (Srileela) की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, जिसने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Kissik गाने का प्रोमो रिलीज करते हुए मिथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा “आइकन स्टार की सिजलिंग केमिस्ट्री आपको हैरान कर देगी।

‘किस्सिक’ अपने हाई-एनर्जी डांस मूव्स और कैच साउंडट्रैक के लिए पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। देवी श्री प्रसाद के संगीत से सजे इस गाने को फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का कहना है कि अल्लू अर्जुन और स्रीलीला की जोड़ी ने गाने में जान डाल दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

पुष्पा फ्रेंचाइज़ी का पहला भाग ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, और अब पुष्पा 2: द रूल से भी दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। ‘किस्सिक’ गाने को फिल्म का हाइलाइट माना जा रहा है, और यह निश्चित रूप से चार्टबस्टर बनने जा रहा है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के अलावा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहद फासिल (Fahadh Faasil) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है, जबकि संगीत का जिम्मा टी-सीरीज़ ने संभाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenAllu ArjunBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaPushpa 2: The RuleRashmika Mandannaweb series review

Join WhatsApp

Join Now