Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mobile Medical Unit: लाहौल स्पिति जिला को मिली मोबाईल मैडीकल यूनिट का लोगो को मिलने लगा लाभ

Mobile Medical Unit: लाहौल स्पिति जिला को मिली मोबाईल मैडीकल यूनिट का लोगो को मिलने लगा लाभ

Mobile Medical Unit: जिला आयुष अधिकारी बनिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमबार को मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मियाड़ घाटी के ग्राम पंचायत चिमरिट में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

गौरतलब है कि इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष पर जिला बिलासपुर में आयोजित कार्यक्र्रम के दौरान आयुष विभाग को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदान की गई मेड़िकल मोवाईल यूनिट वाहन के लाहौल स्पिति पहुचने के बाद पहली बार आयोजित किया गया।

उन्होनें बताया कि इस दौरान गावं चिरमिट, गाहरी, बालगोट, शेलिंग गांव के  57 लोगों का स्वस्थ्य चैकअप किया गया और उन्हे निशुःल्क दवाईया भी वितरित की गई । उन्होंने बताया कि 57 लोगों में से 35 लोगों का हीमोग्लोबिन और शूगर के टैस्ट किए गए व 14 मरीजों को आवश्यक उपचार हेतू उच्च संस्थान करपट में परामर्श के भेजा गया।
उन्होने बताया कि इस दौरान सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां भी आयोजित कर आयुष, राष्ट्रीय आयुष मिशन, और प्राक्रुती परीक्षण सबंधी लोगो को जागरूक भी किया गया। शिविर में डा. वीरेन्द्र, सोमनाथ, रौशनी देवी (दाई), ने अपनी सेवाए प्रदान की।
डॉ. बनीता ने बताया कि मोबाईल मैड़िकल यूनिट (Mobile Medical Unit)प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिस से जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पिति के दूर दराज के इलाकों में लोगों के घर दवार तक स्वस्थ्य सेवाओं को पंहुचाना आसान हो गया है जिसका लोगों को बढ़ चढ़ कर  लाभ उठाना चाहिए।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBreaking NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Politics NewsKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now