Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: जंगली मुर्गे पर विवाद: विधानसभा परिसर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन..!

Himachal News: जंगली मुर्गे पर विवाद: विधानसभा परिसर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन..!

Himachal News: धर्मशाला के तपोवन में चल रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने जंगली मुर्गे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने वाइल्ड लाइफ एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ सवाल खड़े किए।

नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा विधायक हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दाैरान भाजपा विधायकों ने सुक्खू भैया-सुक्खू भैया, जंगली मुर्गा किसने खाया… के नारे लगाए।  विपक्ष ने भाजपा विधायक और मीडिया पर एफआईआर दर्ज करना शर्मनाक बताया। साथ ही वन्यजीव अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच की मांग उठाई।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में जंगली मुर्गे को परोसने का मामला सामने आया है, जो वाइल्ड लाइफ एक्ट का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर सफाई दे रही है, लेकिन यह स्पष्ट है कि जंगली मुर्गा मारा और परोसा गया है।

इसे भी पढ़ें:  राम नौवी के दिन हिंसक घटनाओं और पत्थरबाजी को लेकर शांता कुमार ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने जंगली मुर्गे का शिकार किया, उसे परोसा और खाया, उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा।

सरकार की ओर से दर्ज मामलों पर भी उठाए सवाल

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अब सोशल मीडिया और पत्रकारों पर भी मामले दर्ज कर रही है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने यह मांग की कि सरकार इन मामलों को तुरंत रद्द करे।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर जिला का VIP Number HP17H-0001 इस व्यक्ति ने 11 लाख में ख़रीदा..!

सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र की शुरुआत बुधवार को हुई थी, जिसमें पहले दिन से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

क्या है जंगली मुर्गे पर विवाद का पूरा मामला

गाैरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 दिसंबर को कुपवी इलाके के दौरे पर थे। रात को उन्होंने टिक्कर गांव में विश्राम किया था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर डिनर किया था। डिनर का मेन्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें जंगली मुर्गे का भी जिक्र था।

यहां तक कि सीएम भी मुर्गा परोसने की बात कहते हुए नजर आए थे। सीएम का वीडियो और मेन्यू काफी ज्यादा वायरल हुए थे। हालांकि, सीएम ने मीट खाने से इन्कार किया था। सीएम के कार्यक्रम में जंगली मुर्गा परोसने पर सवाल उठाए गए थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP Assembly Winter SessionHP Latest NewsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now