Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कॉमेडी में नए सितारों को मौका देंगे Ashish Chanchlani, नए टैलेंट को किया पेश..!

Ashish Chanchlani: कॉमेडी में नए सितारों को मौका देंगे आशिष चंचलानी, नए टैलेंट को किया पेश..!

Ashish Chanchlani Revels: भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार आशिष चंचलानी अपने शानदार सफर से लाखों लोगों को प्रेरित करते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का पोस्टर रिलीज़ किया, जिसने उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

इस प्रोजेक्ट में आशिष न केवल एक्टिंग करेंगे, बल्कि निर्देशन, लेखन और प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी भी संभालेंगे, जिससे उनके बहुआयामी टैलेंट की झलक मिलेगी। पहले लुक के पोस्टर ने काफी जिज्ञासा पैदा की है, जिसमें कुछ अंधेरे साए लालटेन पकड़े हुए नज़र आ रहे हैं। यह पोस्टर इशारा करता है कि इस प्रोजेक्ट में कई कलाकार शामिल होंगे।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में आशिष चंचलानी ने अपने प्रोजेक्ट के किरदारों के बारे में बात की और कुछ नामों का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट है, 7 कैरेक्टर्स हैं इसमें मेरे अलावा। एक तो जादू है, ऑब्वियसली सबको पता है। रोहित है टीम में से, और 2-3 नए एक्टर्स को भी लेकर आया हूं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि उन्हें एक करियर दूं। बहुत टैलेंटेड लोग हैं। और 2 ऐसे लोग हैं जिनको पब्लिक जानती है। रील्स और कंटेंट में फेमस हैं वो लोग, और पब्लिक ने उन्हें हमेशा 1.5 या 1 मिनट में देखा है। लेकिन उन्होंने उन्हें पूरा परफॉर्म करते हुए नहीं देखा है, और वो फैंटास्टिक हैं।”

कॉमेडी में नए सितारों को मौका देने की बात करते हुए आशिष ने कहा, “मैं चाहता हूं कि वो अगले राजपाल यादव, परेश रावल जैसे बनें। इंडस्ट्री में ऐसे कॉमिक एक्टर्स की कमी है।”

यह प्रोजेक्ट एक हॉरर-कॉमेडी बताई जा रही है, जिसमें सस्पेंस और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का अनोखा मेल होगा। यह दर्शकों को रोमांचक और डरावना अनुभव देने का वादा करता है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे एसीवी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर एक्सक्लूसिव रूप से रिलीज़ किया जाएगा।

हाल ही में आशिष चंचलानी (Ashish Chanchlani )ने एसीवी स्टूडियोज की वापसी की झलक दिखाकर फैंस को उत्साहित कर दिया था। अब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के साथ एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

यह प्रोजेक्ट आशिष चंचलानी के करियर का एक अहम मोड़ साबित होने वाला है, क्योंकि वह इस बार एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर की भूमिका भी निभा रहे हैं। उनकी सिग्नेचर कॉमेडी स्टाइल के साथ इसमें भूतिया और एडवेंचर का तड़का देखने को मिलेगा। प्रोजेक्ट का पोस्टर और झलक पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर चुके हैं। फैंस बेसब्री से इस हॉरर-कॉमेडी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now