Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi: लुहाखर पंचायत में पकड़ा गया ‘गूंगा-बहरा’ ढोंगी, पुलिस के सामने खोला राज़

Mandi: पंचायत में पकड़ा गया ‘गूंगा-बहरा’ ढोंगी, पुलिस के सामने खोला राज़

विजय शर्मा | 
Mandi News: कहते हैं कि पुलिस के सामने गूंगे भी बोलने लगते हैं और बहरों को भी सुनाई देने लगता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला हिमाचल प्रदेश के बल्ह विकासखंड की ग्राम पंचायत लुहाखर में सामने आया।

एक प्रवासी व्यक्ति, जो खुद को गूंगा और बहरा बताकर भोले-भाले ग्रामीणों से पैसे ऐंठ रहा था, को स्थानीय पंचायत प्रधान टेकचंद ठाकुर की सतर्कता ने बेनकाब कर दिया। जैसे ही प्रधान को इस व्यक्ति की हरकतों की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत गांववालों को सतर्क किया। हालांकि, जब तक प्रधान मौके पर पहुंचे, वह व्यक्ति वहां से भाग चुका था।

प्रधान ने तुरंत अपने व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजकर गांववालों को सतर्क किया। इसी दौरान, उस फर्जी गूंगे व्यक्ति को कपाही गांव में पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए पंचायत में लाया गया। प्रधान और ग्रामीणों ने उससे काफी सवाल-जवाब किए, लेकिन वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।

जब पुलिस को बुलाया गया और वे मौके पर पहुंचे, तो व्यक्ति का डर खुलकर सामने आ गया। पुलिस के सामने उसने बोलना शुरू कर दिया और अपनी चालबाजी स्वीकार की। उसने सबके सामने अपने फर्जी प्रमाणपत्रों और अन्य कागजात को फाड़कर आगे से ऐसी हरकत न करने की कसम खाई।

इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। पंचायत प्रधान टेकचंद ठाकुर और पुलिस ने क्षेत्रवासियों को सतर्क किया है कि ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना अपनी पंचायत या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

Himachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Snowfall NewsHP Latest NewsHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now