Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम…,रंगीन ई-पास की व्यवस्था

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम...,रंगीन ई-पास की व्यवस्था

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का मेला शुरू होने वाला है, जिसमें देशभर के लाखों करोड़ों लोग शामिल होंगे। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025)में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

महाकुंभ मेले के दौरान सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए गए हैं। ई-पास विभिन्न श्रेणियों में जारी किए जा रहे हैं, जैसे:

  • सफेद ई-पास: वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक, अप्रवासी भारतीय, और केंद्र-राज्य सरकार से जुड़े विभागों के लिए।
  • केसरिया ई-पास: अखाड़ों और संस्थाओं के लिए।
  • नीला ई-पास: पुलिस कर्मियों के लिए।
  • आसमानी ई-पास: मीडिया प्रतिनिधियों के लिए।
  • लाल ई-पास: आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात कर्मियों के लिए।

महाकुंभ में विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कोई असुविधा न हो।

ई-पास के आवेदन प्रक्रिया

ई-पास प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:

  • व्यक्तिगत विवरण
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी

ई-पास के आवेदन यूपीडेस्को द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के माध्यम से अस्थायी मेला पुलिस कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उनकी सुरक्षा, ठहरने, और आवागमन को पूरी तरह सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। महाकुंभ 2025 का यह आयोजन पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास है।

Maha Kumbh 2025 में सुरक्षा इंतजाम

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • वाहन पार्किंग की व्यवस्था: सभी सेक्टरों में वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
  • नोडल अधिकारियों की नियुक्ति: ई-पास अनुमोदन और प्रबंधन के लिए प्रत्येक विभाग से नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।
  • पुलिस तैनाती: मेले में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी मेला पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ की शुरूआत मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) के दिन से होगी और फरवरी में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) के दिन इसका समापन हो जाएगा. इस त्याग और समर्पण से भरे मेले का आयोजन हर 12 साल में होता है.  इस मेले में न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों से भी हिन्दू धर्म में आस्था रखने श्रद्धालु पवित्र नदी संगम में डुबकी लगाने के लिए इकट्ठा होंगे।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now