Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने कसौली की वादियों में बने इस पांच सितारा रिजॉर्ट में बेहद गोपनीय तरीके से की शादी..!

Neeraj Chopra And Himani Mor Marriage Location.

Neeraj Chopra And Himani Mor Marriage Location: भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को चौंका दिया है। इस शादी का सभी को तब पता चला जब  उन्होंने रविवार को रात 9.36 बजे सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तीन तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी हिमानी और मां सरोज देवी नजर आईं।

नीरज ने सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।” नीरज और हिमानी की शादी का कार्यक्रम बेहद गुपचुप तरीके से हुआ था, जिसमें केवल दोनों परिवारों के करीबी सदस्य शामिल हुए। नीरज की शादी के तस्वीरें वायरल होते ही सभी के मन में यह जिज्ञासा जाग गई कि , आखिर नीरज चौपडा ने कहाँ और कब शादी की।

दरअसल, पानीपत के रहने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से सोलन के एक शानदार रिजॉर्ट, सूर्यविलास में शादी की। इस खास मौके पर होटल ने प्राइवेसी का पूरी तरह से ध्यान रखा। इसके लिए सभी CCTV कैमरों को टेप से ढक दिया गया था और शादी की प्रक्रिया को रिकॉर्ड करने से बचने के लिए मेहमानों और कर्मचारियों के फोन तीन दिन तक बंद रखे गए।

Neeraj Chopra Marriage :नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें..!
Neeraj Chopra Marriage :नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें..!

सूर्यविलास है पांच सितारा श्रेणी का होटल

सूर्यविलास रिजॉर्ट हिमाचल प्रदेश (Suryavilas Resort Himachal Pradesh) की पर्यटक नगरी कसौली ,और सोलन मुख्यालय के साथ लगते गांधीग्राम में स्थित है, यह कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर, जो की शिमला से करीब 65 किलोमीटर और चंडीगढ़ से लगभग 62 किलोमीटर दूर है।

जानकारी के अनुसार,  ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर की शादी कई रश्में इसी रिजॉर्ट में पूरी हुई। सबसे पहले 14 जनवरी को रिंग सेरेमनी, 15 को हल्दी व मेहंदी की रस्में व रात को डीजे नाइट हुई। 16 जनवरी को सुबह सगाई और दोपहर को शादी की रस्में हुईं। शादी में देश-विदेश से किसी भी हस्ती को नहीं बुलाया गया था। मीडिया को भी इसमें जाने की अनुमति नहीं थी।

शादी में दोनों पक्षों से 90 करीबी मेहमानों को बुलाया गया था। होटल के कर्मचारियों तक को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दी गई थी। मेहमानों के मोबाइल फोन भी बंद थे। पंडित भी ऐसा ढूंढा, जिसके पास स्मार्टफोन नहीं था। पंडित को शादी से पहले नीरज चोपड़ा की फोटो दिखाकर पूछा गया कि यह कौन है। जब पंडित नहीं बता पाया तब उसे शादी करवाने के लिए फाइनल किया गया। होटल स्टाफ अभी इस विषय पर कुछ नहीं बोल रहा है।
उल्लेखनीय है कि गांधीग्राम में स्थित सूर्या विलास रिजार्ट पांच सितारा श्रेणी का है, जिसमें 52 के करीब कमरे हैं। यहां लग्जरी रूम का एक दिन का किराया 40 से 45 हजार रुपये के बीच है। सामान्य कमरे का किराया 10 से 20 हजार रुपये तक है। बता दें कि देश के अन्य राज्यों से जुड़े सेलिब्रेटी और वीआईपी लोगों के लिए सूर्यविलास रिजॉर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खासा पसंद किया जाता है।
हालांकि यहाँ होने वाली कुछ शादियों की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर की शादी को यहाँ करवाने की जिम्मेदारी नीरज चौपडा के चाचा की थी। उन्होंने ही बेहद गोपनीय तरीके से इस शादी की सभी तैयारी करवाई।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Todaylatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now