Prajasatta Side Scroll Menu

Breaking: पहाड़ों को खोखला करने के लिए अवैध डायनामाइट ब्लास्टिंग, पर्यावरण और स्थानीय जीवन पर गंभीर संकट.!

Breaking: पहाड़ों को खोखला करने के लिए अवैध डायनामाइट ब्लास्टिंग, पर्यावरण और स्थानीय जीवन पर गंभीर संकट.!

रवि । शिलाई
Breaking News:
पहाड़ों को खोखला करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर 707 सड़क निर्माण में अवैध डायनामाइट ब्लास्टिंग की जा रही है। भारी ब्लास्टिंग के कारण पानी के स्रोत खत्म हो रहे हैं और पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान हो रहा है। इन धमाकों से पहाड़ों के दरकने का खतरा पैदा हो गया है, और स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पर्यावरण प्रेमियों और क्षेत्रीय लोगों ने कंपनी द्वारा की जा रही इस अवैध ब्लास्टिंग पर चिंता जताई है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर फेस 2 का काम कर रही आरजीवी कंपनी ने पहले हैवाना और अब बोहराड़ में दिन के समय अवैध रूप से भारी ब्लास्टिंग की है। इस ब्लास्टिंग में डायनामाइट की बड़ी मात्रा का उपयोग किया जा रहा है, जिससे हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना हो रही है। स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस विभाग इस अवैध गतिविधि पर आंख मूंदे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में देर रात सात HAS अधिकारियों के तबादले

इस अवैध ब्लास्टिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, और सवाल उठ रहा है कि भारी मात्रा में जिलेटिन किससे और कैसे प्राप्त किया जा रहा है, जबकि ना तो स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी है, और ना ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस विभाग को। हैरानी की बात यह है कि इन धमाकों की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही है, लेकिन संबंधित विभाग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि क्षेत्र के लोग भय में जी रहे हैं।

ब्लास्टिंग से पहाड़ों में दरारें आ रही हैं और पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। बोहराड़ में पानी का स्तर गिर रहा है, जिससे आने वाले समय में पानी के स्रोत बंद हो सकते हैं। अवैध डायनामाइट की आपूर्ति और भंडारण बिना कागजात के हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी नाथू राम चौहान ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  हरदीप बावा व नरदेव कंवर को कांग्रेस अनुशासन समिति ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

वहीं, एसडीएम कफोटा, राजेश वर्मा ने बताया कि उन्हें अवैध डायनामाइट ब्लास्टिंग की सूचना मिली है और संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News Himachal News Today Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh samachar Himachal update HP Himachal News HP News Today

Join WhatsApp

Join Now