Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

घुमारवीं अधिवक्ता संघ ने Advocate Act 1961 में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया..!

Published on: 22 February 2025
घुमारवीं अधिवक्ता संघ ने Advocate Act 1961 में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया..!

Advocate Act 1961: घुमारवीं अधिवक्ता संघ ने एडवोकेट एक्ट 1961 में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। संघ की आपातकालीन बैठक घुमारवीं अधिवक्ता संघ कक्ष में प्रधान लेख राम नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि प्रस्तावित संशोधन वकीलों के हितों के खिलाफ है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

संघ प्रधान लेख राम नड्डा ने बताया कि प्रस्तावित संशोधन के विरोध में देश भर के विभिन्न स्थानों पर अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं अधिवक्ता संघ ने भी इस मुद्दे पर एकमत होकर सोमवार, 24 फरवरी से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

बैठक में संघ के वरिष्ठ सदस्यों ज्ञानचंद रतन, जगदीश राम शर्मा, बुद्धि सिंह धीमान, सचिन सिंह, संजय शर्मा और कुलवंत सिंह चंदेल ने अपने विचार रखे। सभी ने प्रस्तावित संशोधन को वकीलों के हितों के खिलाफ बताया और इसे वापस लेने की मांग की।

बैठक के बाद संघ के सदस्यों ने प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में न्यायालय परिसर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने संशोधन को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। संघ के महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि सोमवार, 24 फरवरी को पुनः संघ की पूर्व निर्धारित बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा, अन्य बार संघों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।

Advocate Act 1961

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHRTC News

Join WhatsApp

Join Now