Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sikandar Teaser: “सिकंदर” के टीज़र ने मचाया धमाल, चंद घंटों में हासिल किए 65 मिलियन व्यूज!

Sikandar Teaser: "सिकंदर" के टीज़र ने मचाया धमाल, चंद घंटों में हासिल किए 65 मिलियन व्यूज!

Sikandar Teaser Review: सिकंदर का टीज़र इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है! कुछ ही वक्त में इसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। ये साफ है कि फैंस इस ईद पर फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

बिलकुल दमदार एक्शन से लेकर दिल छू लेने वाला ड्रामा और शानदार रोमांस तक, ‘सिकंदर’ हर मोर्चे पर धमाल मचा रहा है। ए.आर. मुरुगदॉस के कमाल के निर्देशन में बना ये टीज़र दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। उनकी डायरेक्शन में सस्पेंस और इमोशन का ऐसा मेल है कि फिल्म का हर सीन आपके दिल की धड़कन बढ़ा देगा। ‘सिकंदर’ पहली फ्रेम से ही आपको एड्रेनालिन से भर देगा और आपको स्क्रीन से नज़र हटाने का मन ही नहीं करेगा।

‘सिकंदर’ के टीज़र की धाकड़ ग्रैंडनेस के पीछे साजिद नाडियाडवाला का बड़ा हाथ है। उनकी प्रोडक्शन वैल्यू ने फिल्म को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। साजिद नाडियाडवाला की खासियत यही है कि वो हर सीन में ग्रैंडनेस और परफेक्शन डाल देते हैं। ‘सिकंदर’ में भी उन्होंने वही मैजिक क्रिएट किया है, जिससे हर फ्रेम में दम, हर सीन में ग्रैंडनेस महसूस हो रहा है।

‘सिकंदर’ की विजुअल ट्रीट का क्रेडिट जाता है सिनेमैटोग्राफर एस. थिरुनावुकरसु को, जिनकी कमाल की लेंसिंग ने हर फ्रेम को ज़बरदस्त बना दिया है। टीज़र के हर सीन में उनकी बारीकी और मास्टरी साफ दिखती है—एक्शन हो या इमोशन, हर शॉट में ऐसी धमाकेदार विजुअल अपील है कि बस देखते ही बनता है।

‘सिकंदर’ की ये जादूगरी सिर्फ विजुअल तक ही नहीं रुकती, बल्कि म्यूजिक में भी धमाल मचा रही है। प्रीतम के जबरदस्त गानों ने फिल्म का माहौल सेट कर दिया है, तो वहीं संतोष नारायणन का दमदार बैकग्राउंड स्कोर हर सीन में जोश और इमोशन का तड़का लगा रहा है। एक्शन से लेकर इमोशनल मोमेंट्स तक, म्यूजिक की ये जुगलबंदी फिल्म को और भी ग्रैंड बना रही है।


और एक्शन की बात करें तो सिकंदर में केविन कुमार का फाइट कोरियोग्राफी कमाल कर रही है। हर फाइट सीन इतनी शानदार प्लानिंग और एनर्जी के साथ तैयार किया गया है कि रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। टीजर में जो जबरदस्त एक्शन झलक रहा है, वो फिल्म के असली तूफान की बस एक झलक भर है।

65 मिलियन से ज्यादा व्यूज और लगातार बढ़ती दीवानगी। सिकंदर के लिए फैंस का क्रेज साफ नजर आ रहा है। लेकिन यकीन मानिए, ये तो बस शुरुआत है। अभी और धमाका बाकी है, क्योंकि सिकंदर हर नए मोमेंट के साथ रोमांच को नए लेवल पर ले जाने वाला है। बने रहिए, क्योंकि ये फिल्म एक्शन, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर सफर कराने के लिए तैयार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaSalman KhanSikandar Teaserweb series review

Join WhatsApp

Join Now