Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sikandar Official Teaser: सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ का दमदार टीज़र: जानें इसके पावरफुल बोल!

Sikandar Official Teaser: सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' का दमदार टीज़र: जानें इसके पावरफुल बोल!

Sikandar Official Teaser: सलमान खान (Salman Khan) सही मायनों में जन-जन के ‘सिकंदर’ हैं, जो लाखों दिलों में बसा करते हैं। हाल ही में भाईजान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ के पहले लुक के साथ धमाका कर दिया। साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का टीज़र बेहद शानदार और धांसू अंदाज़ में पेश किया गया।

लंबे समय के बाद सलमान खान को उनके सिग्नेचर स्टाइल में देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। टीज़र को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और इसके साथ ही इसमें शामिल दमदार गाने के बोल भी चर्चा में हैं। ये बोल सलमान खान के स्वैग और उनकी शख्सियत को बखूबी बयां करते हैं।

Sikandar Official Teaser: टीज़र के बोल इस प्रकार हैं:

“हर दिल का वो एक दिलावर… जाने जिगर, वो है कौन सिकंदर,
अलग अंदाज़ में फिरता है, बंजर-बंजर… कौन सिकंदर!”

इन बोलों का हर एक शब्द सलमान खान के व्यक्तित्व, उनके अंदाज़ और उनकी ताकत के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। यह दिखाता है कि भाईजान अजेय हैं और किसी भी परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहने का हौसला रखते हैं। उनकी चाल ही उनके शानदार कमबैक की गवाही देती है।

फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया है, और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली है, और दर्शकों को सलमान खान के इस दमदार अवतार का बेसब्री से इंतजार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaSalman Khanweb series review

Join WhatsApp

Join Now