Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

पांवटा साहिब में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

पांवटा साहिब|
पांवटा साहिब में शनिवार देर शाम लगातार कई घन्टे की मैराथन छापेमारी के बाद शिलाई व पांवटा पुलिस ने पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 9 से 9.6 ग्राम स्मैक सहित महिला संगीता उर्फ गीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पांवटा साहिब व शिलाई पुलिस ने बीती देर शाम शहर के वार्ड नम्बर 9 मे एक महिला के घर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने लगभग 9.6 ग्राम स्मैक सहित महिला को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि नशे की तस्करी के मामले में महिला पहले भी लगभग डेढ वर्ष कारावास काट चुकी है। यह भी पता चला है कि कुछ समय पूर्व शिलाई क्षेत्र के कफोटा मे पुलिस ने युवकों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। जिसमें प्रारम्भिक पूछताछ के बाद पुलिस में व्यान दिया गया कि वह कथित महिला से स्मैक खरीद कर लाये थे। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने छापेमारी को अंजाम दिया।

गौरतलब हो कि गिरीपार क्षेत्र के कफोटा में पुलिस ने शनिवार को एक गाड़ी एचपी 17एफ 7779 जो पांवटा साहिब से कफोटा की तरफ से आ रही थी, उसमें 7.35 ग्राम स्मैक/हीरोइन बरामद कर तीन लोगो परवेश, विपिन और कबीर को गिरफ्तार किया था।

यह भी पता चला है कि महिला के पास भारी तादाद में स्मैक थी। महिला ने चतुराई दिखाते हुए पुलिस को देखते ही भागकर टॉयलेट मे स्मैक की पुडिया बहा दी। लेकिन इसी बीच भागते समय महिला के पास से एक स्मैक की पुडिया बरामद की गई हैं।

सनद रहे कि लगभग डेढ वर्ष पूर्व पंजाब नेशनल बैक पांवटा के पास चैन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। स्नेचर ने पुलिस को बताया था कि चैन की झपटमारी करने के बाद चैन को इसी महिला के घर मे बेचा गया था और स्मैक की खरीद की थी। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि शहर मे अधिकांशतया होने वाली झपटमारी की वारदातो में नशेडी संलिप्त है और चोरी का सारा सामान इसी इलाके में बेचा जा रहा है।

डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि अलमारी के अन्दर दरवाजा था जहां से दरवाजा बाथरूम के लिये खुलता हैं। देखने मे वह अलमारी लगती थी, इसी का फायदा उठाकर महिला ने पुलिस को देखकर स्मैक बड़ी मात्रा में कमोट मे बहा दी।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now