Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Prime Video की अपनी आगामी दिल को छू लेने वाली ड्रामा सीरीज़ ग्राम चिकित्सालय के प्रीमियर की तारीख 9 मई तय की!

Prime Video: भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो, ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल ड्रामा सीरीज़ ग्राम चिकित्सालय की रिलीज़ डेट की घोषणा की है, यह सीरीज़ 9 मई को प्रीमियर होगी। टीवीएफ (द वायरल फीवर) के बैनर तले बनी इस ओरिजिनल सीरीज़ को दीपक कुमार मिश्रा द्वारा रचित किया है, जबकि इसकी कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है और निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। पांच भागों वाली यह सीरीज एक महत्वाकांक्षी शहरी डॉक्टर डॉ. प्रभात की यात्रा पर आधारित है, जो एक दूरदराज के गांव में लगभग बंद पड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने के लिए उसे सरकारी तंत्र की अड़चनों, स्थानीय लोगों की शंकाओं और छोटे कस्बे की अनोखी परेशानियों से जूझना पड़ता है। ग्राम चिकित्सालय में अमोल पाराशर और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे शानदार कलाकार भी अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। यह सीरीज़ 9 मई से भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक मनीष मेंघानी ने कहा, “प्राइम वीडियो में हमारा मिशन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है – हम भारत की समृद्ध विविधता को उन कहानियों के ज़रिए पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो न सिर्फ हमारे स्थानीय रंगों का जश्न मनाते हैं बल्कि वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ती हैं। ग्राम चिकित्सालय इस दृष्टिकोण को पूरी तरह दर्शाता है। यह सीरीज़ हास्य और सम्मोहक सामाजिक टिप्पणियों को एक साथ बहुत ही कुशलता से पिरोती है, तथा ग्रामीण भारत के हृदय में एक आदर्शवादी युवा डॉक्टर की कहानी कहती है। यह यात्रा दर्शकों को एक ऐसे अनुभव से रूबरू कराती है जो विशुद्ध रूप से भारतीय होते हुए भी मानवीय भावनाओं से सार्वभौमिक रूप से जुड़ा है। द वायरल फीवर (TVF) के साथ हमारी सफल साझेदारी, जिसने लगातार पथ-प्रदर्शक कहानियां प्रस्तुत की हैं, को आगे बढ़ाते हुए हमें पूरा विश्वास है कि ग्राम चिकित्सालय अपनी गहराई से भरी कहानी, प्रतिभाशाली कलाकारों की टीम और ग्रामीण जीवन की जीवंत प्रस्तुति के साथ दर्शकों को पूरी तरह से आकर्षित करेगी।

द वायरल फीवर के अध्यक्ष विजय कोशी ने कहा, “ग्राम चिकित्सालय के ज़रिए हम एक ऐसी कहानी पेश कर रहे हैं जो दिल को छूने वाली और प्रेरणादायक है, यह ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों और सफलताओं को एक ऐसे अंदाज़ में दिखाती है जो हास्यपूर्ण होने के साथ-साथ गहराई से जुड़ाव भी पैदा करता है। इस सीरीज़ की मूल भावना जज़्बे, आपसी जुड़ाव और हर मुश्किल के बावजूद बदलाव की कोशिश के बारे में है। डॉ. प्रभात की यात्रा के ज़रिए हम उस संघर्ष को दिखाते हैं जहां आदर्शवाद की टक्कर हकीकत से होती है। वह सिर्फ़ बीमारियों से नहीं लड़ रहा है; वह गहरी जड़ें जमाए हुए सिस्टम, पूर्वाग्रहों और यथास्थिति को चुनौती दे रहा है – और इस पूरे सफर में खुद भी यह समझ रहा है कि बदलाव एक दोतरफा प्रक्रिया है। अमोल पाराशर ने डॉ. प्रभात के किरदार को जिस खूबसूरती और सच्चाई से निभाया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। हमें एक बार फिर प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी कर बेहद खुशी हो रही है, जहाँ हम मिलकर ऐसी कहानियाँ ला रहे हैं जो न सिर्फ मनोरंजक हैं, बल्कि गहरा प्रभाव भी छोड़ती हैं। हम दर्शकों को डॉ. प्रभात की यात्रा का अनुभव कराने के लिए उत्सुक हैं, जब इस सीरीज़ को 9 मई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा, तब दर्शक देखेंगे कि डॉ. प्रभात किस तरह बदलाव लाने की कोशिशों करते है।”

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaPrime Videoweb series review

Join WhatsApp

Join Now