Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इन्दौरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार

इन्दौरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार

बलजीत|इंदौरा
जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शुक्रवार सुबह सुबह इन्दौरा पुलिस बल ने अवैध शराब के कारोबारियों पर नुकेल कसने के लिए मण्ड क्षेत्र के गांव में दबिश देकर करीब 2 लाख 20 हजार मिलीलीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया गया है, वहीं एक आरोपी से पांच हजार मिलीलीटर अवैध शराब लाहन बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर 5 लोगों के चालान काट पुलिस ने 2500 रुपए बतौर जुर्माना भी वसूल किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ही मण्ड क्षेत्र के गांव गगवाल बसंतपुर तयोडा, ठाकुरद्वारा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के घरों में रखी लाखों मिलीलीटर अवैध कच्ची शराब छिपाकर रखा गया था, को ढूंढ निकाला व मौके पर ही नष्ट कर दिया। शराब माफिया द्वारा कच्ची शराब लाहण को हजारों मिलीलीटर क्षमता वाले पॉलीबैग्स में भरकर जमीन में गहरे गड्ढे खोदकर छिपाकर रखा गया था जिस पर चकमा देने के लिए घास व मिट्टी डाली गई थी।

मामले के संदर्भ में थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह सारी कारवाई अम्ल में लाई गई है। जिसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि मंड क्षेत्र में शराब माफिया फिर से सक्रिय हो रहा है और लाखों मिलीलीटर अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस टीम सहित मंड क्षेत्र के गांवों में दबिश दी गई।

पुलिस ने हजारों मिलिलीटर क्षमता वाले पॉलीबैग्स को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं इस सारी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी बच्चन सिंह उर्फ काला निवासी गगवाल को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now