Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी..

Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी..

HP Secreteriat Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे गए एक ई-मेल के जरिए दी गई। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को तुरंत सचिवालय परिसर में बुलाया गया, जहां दोनों टीमें गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।

बता दें कि रविवार होने के कारण सचिवालय में कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं थी, फिर भी एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  Hrtc Luggage Policy: लगेज पॉलिसी विवाद में किरकिरी के बाद एचआरटीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण..!

Bomb Threat: पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

उल्लेखनीय हियो कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अप्रैल में भी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस वक्त बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने परिसर की गहन जांच की थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब एक महीने के अंतराल में दोबारा ऐसी धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

अन्य जिलों के प्रशासनिक भवनों को भी निशाना

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के पिछले कुछ हफ्तों में प्रशासनिक भवनों को भी ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा है। हमीरपुर, मंडी, चंबा और कुल्लू के उपायुक्त कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती 1844 कर्मचारियों की सेवाएं बढ़ाने का लिया निर्णय

इन सभी मामलों में धमकियां ई-मेल या पत्र के माध्यम से दी गई थीं, लेकिन तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों के पीछे के मकसद और स्रोत का पता लगाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now