Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

JEE Advanced-2025 Results: रजित गुप्ता ने मारी बाजी, देवदत्ता माझी टॉप छात्रा

JEE Advanced-2025 Results: रजित गुप्ता ने मारी बाजी, देवदत्ता माझी टॉप छात्रा

JEE Advanced-2025 Results declared: जेईई एडवांस्ड-2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, देवदत्ता माझी ने 312 अंकों के साथ 16वीं रैंक हासिल कर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्रा का खिताब अपने नाम किया।

इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित की गई थी। 18 मई को देशभर के 230 शहरों में 712 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 1.80 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 54,378 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 9,404 (लगभग 17.29%) छात्राएं हैं।

JEE Advanced-2025 Results declared:

जेईई एडवांस्ड के परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), और सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) में प्रवेश मिलेगा। इस उपलब्धि ने हजारों छात्र-छात्राओं के सपनों को नई उड़ान दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindidaily news Indiaemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todaylatest hindi newsnewsnews update todayprivate job Indiasamachar todaySarkari Naukritoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now