Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ram Darbar Prana Pratishtha: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली तस्वीर आई सामने..!

Ayodhya Ram Darbar Prana Pratishtha

Ayodhya Ram Darbar Prana Pratishtha: अयोध्या के पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री राम के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हो रहा है। आज मंदिर में भगवान राम को राजा के रूप में स्थापित किया जा रहा है। 101 वैदिक विद्वानों द्वारा इस पवित्र अनुष्ठान के तहत राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

इस अवसर पर राम मंदिर से राम दरबार का पहला वीडियो और तस्वीर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस विशेष आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने वैदिक विद्वानों के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना की।

राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम (Ram Darbar Prana Pratishtha Program)

जानकारी के अनुसार, अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 2 जून को कलश यात्रा के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसके बाद 3 जून को सुबह 6:30 बजे से 101 वैदिक विद्वानों ने अनुष्ठान शुरू किया, जो शाम 6 बजे तक चला। 4 जून को भी यह अनुष्ठान सुबह से शाम तक आयोजित हुआ। आज, 5 जून को मुख्य समारोह के साथ दोपहर 1 बजे तक मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हुई।

इसे भी पढ़ें:  Delhi AQI: दिल्ली की हवा बहुत 'गंभीर' स्तर पर, एक्यूआई 452 तक पहुंचा

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज गंगा दशहरा है। इसके अलावा आज ही के दिन श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसी के साथ आज भगवान श्री राम अयोध्या के राजा बन गए हैं। इस दौरान राम मंदिर के बाहर हजारों भक्तों की भीड़ लाइन लगाकर खड़ी थी।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now