Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pune Indrayani River Bridge Collapsed: पुणे में पुल ढहा, 5 की मौत, 20-25 पर्यटक बहे..!

Published on: 15 June 2025
Pune Indrayani River Bridge Collapsed

Pune Indrayani River Bridge Collapsed: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बड़ा हादसा पेश आया है, जहां इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया। जिस समय यह पुल गिरा है  तब उसपर कई लोग मौजूद थे। बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा गिर गया है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

शुरुवाती जानकारी के अनुसार  इस हादसे में 20-25 पर्यटकों के बहने और 5 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कितने लोग डूबे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं।  घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसे लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

#WATCH Pune Indrayani River Bridge Collapsed

जानकारी के मुताबिक पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस और रेस्क्यू की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते हैं पिंपरी-चिंचवड़ आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए यह पुल बना है। इसके जरिए लोग इस पार से उस पार जाते थे। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे।

बताया जा रहा है यह पुल जर्जर स्थिति में था। पुल पर कुछ लोग बाइक आए थे। ओवरवेट होने की वजह से पुल का हिस्सा गिरा गया। घटनास्थल पर मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद है। रेस्क्यू टीम की ओर से राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया है। बचाव कार्य दल अभी तक किसी भी नागरिक को नहीं ढूंढ पाया है। एनडीआरएफ की टीमों ने पर्यटकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले 10 से 15 लोग पुल पर खड़े थे। इसके बाद धीरे-धीरे पुल पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी। तभी आधा दर्जन युवक बाइक लेकर पुल पर पहुंच गए। बाइक जब पुल के बीच पहुंची तो पुल एकाएक टूट गया और बाइक सवार समेत 25 से ज्यादा लोग नदी में बह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवकों को पुल पर जाने से रोका गया था, लेकिन वह नहीं माने। युवकों की लापरवाही के चलते ही इतना बड़ा हादसा हुआ है।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now