Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शूलिनी मेला 2025 में प्रस्तुति देने पंहुचे बॉलीवुड गायक Dev Negi ने खोले कई राज..!

Bollywood singer Dev Negi

Bollywood Singer Dev Negi: हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 2025 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के मशहूर गायक देव नेगी ने अपनी मधुर आवाज और ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ठोडो मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में देव नेगी ने अपने लोकप्रिय गीतों जैसे बटरफ्लाई, स्वीटी तेरा ड्रामा, हैप्पी बर्थडे और अन्य गानों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे। मेले में उमड़ी स्थानीय और बाहरी दर्शकों की भारी भीड़ ने उनके प्रदर्शन का जमकर आनंद लिया, जिसने मेले की अंतिम रात को और भी यादगार बना दिया।

प्रजासत्ता से Bollywood Singer Dev Negi की बातचीत 

शूलिनी मेला के मंच पर अपनी पस्तुति देने से पहले प्रजासत्ता से बात करते हुए बॉलीवुड गायक देव नेगी ने कहा, “सोलन के शूलिनी मेला में लोगों का उत्साह और मां शूलिनी के प्रति श्रद्धा मुझे प्रेरित करती है। यहाँ का माहौल और दर्शकों का प्यार अद्भुत है।”

हिमाचल प्रदेश में पहुँचने और अपने अनुभव के बारे में उन्होंने बताया कि, “मैं उत्तराखंड की देवभूमि से हूँ, और हिमाचल भी एक देवभूमि है। आज मैं मां शूलिनी के मंदिर में नमन करने आया हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि सब कुछ ठीक रहे और हमारा शो भी शानदार हो।”

देव नेगी ने उत्तराखंड के द्वाराहाट जैसे छोटे शहर से मुंबई तक अपने संगीत के सफर, और अपने संगीत में करियर बनाने की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए बताया कि, “संगीत के प्रति प्रेरणा मुझे बचपन से थी। जबकि उत्तराखंड से मुंबई तक का सफर धीरे-धीरे मेहनत और लगन से पूरा हुआ।

आपने पसंदीदा गानों में से “बद्री की दुल्हनिया” और “स्वीटी तेरा ड्रामा” सहित अन्य हिट गाने के अनुभव पर पूछे गए सवाल पर बॉलीवुड गायक देव नेगी ने कहा कि मेरे गानों, खासकर ‘स्वीटी तेरा ड्रामा’ और ‘हैप्पी बर्थडे’ सहित अन्य गानों को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूँ।”

उल्लेखनीय है कि देव नेगी द्वाराहाट, उत्तराखंड, के रहने वाले हैं। वह एक प्रतिभाशाली भारतीय पार्श्व गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी, तेलुगु, और पंजाबी फिल्मों में अपने स्वर दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों और विज्ञापनों के शीर्षक गीत भी गाए हैं। उनकी मधुर और बहुमुखी आवाज ने उन्हें संगीत जगत में एक खास मुकाम दिलाया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now