Prajasatta Side Scroll Menu

Solan Murder Case: सोलन में किरायेदार ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास ..!

Solan Murder Case: सोलन में किरायेदार ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास ..!

Solan Murder Case: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किरायेदार द्वारा बुजुर्ग महिला की हत्या कर खुद आत्महत्या का प्रयास करने की सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना ने सामने आई है। मामला सोलन जिला के सलोगड़ा गांव का है जहाँ एक नेपाली किरायेदार पर 56 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाली मूल के व्यक्ति ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की है, हालांकि IGMC Shimla में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

क्या है पूरा मामला? (Solan Murder Case)

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून 2025 की रात को (मथिया)सलोगड़ा निवासी देवेंद्र कुमार ने सदर सोलन पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जून 2025 को वह और उनके पिता, जो रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, घर से बाहर थे। घर पर उनकी 56 वर्षीय मां संतोष, पत्नी सीताराम, अकेली थी। जब देवेंद्र रात को घर लौटे तो उनकी मां घर पर नहीं थी। तलाश के दौरान उन्हें अपने किरायेदार प्रेम, जो पिछले एक साल से उनके घर में किराए पर रह रहा था, के कमरे पर शक हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Kasauli: कसौली के युवा क्रिकेटर शिवम का सीनियर टी-10 चैंपियनशिप के लिए चयन, उड़ीसा में हिमाचल की टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

देवेंद्र ने बताया कि प्रेम ने बार-बार आवाज देने के बावजूद कमरे का दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा अंदर से बंद था। आखिरकार, जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। संतोष फर्श पर मृत पड़ी थी, और चारों ओर खून बिखरा हुआ था। प्रेम भी कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कसौली के नालवा में आग की भेंट चढ़ा मकान

घटना की सूचना मिलते ही सदर सोलन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (SFSL Junga),जुन्गा की टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रेम को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत एफआईआर नंबर 135/2025 दर्ज की है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर नजर रख रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और डर का माहौल है।

शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी प्रेम, पुत्र तेज कुमार (36 वर्ष), मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और शिकायतकर्ता के घर में किरायेदार था। घटना के दिन वह सुबह से ही शराब के नशे में था। पुलिस का मानना है कि उसने शराब के नशे में संतोष को अकेला पाकर उनकी हत्या की। इसके बाद उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi hp news HP News in Hindi Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan Murder Case Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now