Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Save Himachal: हिमाचल में NHAI के खिलाफ मंत्री अनिरुद्ध सिंह की हुंकार, “हर आवाज़, हर दस्तावेज़ बनेगी तलवार, अब जन-आंदोलन की बारी..!

Save Himachal: हिमाचल में NHAI के खिलाफ मंत्री अनिरुद्ध सिंह की हुंकार, "हर आवाज़, हर दस्तावेज़ बनेगी तलवार, अब जन-आंदोलन की बारी..!

Stop NHAI Destruction Save Himachal: हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह (Rural Development and Panchayati Raj Minister Anirudh Singh) ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और फोर-लेन निर्माण कंपनियों के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने हिमाचल की कराह रही धरती और छलनी हो चुके पहाड़ों का दर्द बयां किया।

मंत्री ने जनता से अपील की है कि वे NHAI की लापरवाही, अवैज्ञानिक खुदाई, अवैध मलबा डंपिंग और घटिया निर्माण से जुड़ी शिकायतों के वीडियो, फोटो और दस्तावेज साझा करें, ताकि इस “प्रशासनिक अपराध” के दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके।

“हिमाचल की धरती कराह रही, लोग असुरक्षित”

अनिरुद्ध सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट (Anirudh Singh social media post) में लिखा, “हिमाचल की धरती आज कराह रही है। हमारे पहाड़ छलनी हो चुके हैं, घरों की नींव हिल रही है, और लोग अपनी ही जमीन पर असुरक्षित हैं। NHAI और ठेकेदारों की अवैज्ञानिक खुदाई, जंगलों-नदियों में मलबे की अवैध डंपिंग, घटिया निर्माण और भ्रष्ट गठजोड़ ने प्रदेश को विनाश के मुंह में धकेल दिया है। सैकड़ों निर्दोष लोग इस तबाही की भेंट चढ़ चुके हैं।””यह हिमाचल की अस्मिता की लड़ाई”

मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह महज विकास का मुद्दा नहीं, बल्कि हिमाचल की अस्मिता, पर्यावरण और जनता की जान की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने ऐलान किया, “हम इस अन्याय के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ चुके हैं। केंद्र सरकार से इन गुनहगारों की जवाबदेही तय करवाकर रहेंगे।

Anirudh Singh social media post

Save Himachal: “जनता से अपील: “साक्ष्य भेजें, आंदोलन में शामिल हों”

अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल वासियों से एकजुट होकर जन-आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, “अब हिमाचल को बचाने की बारी आपकी है। अपने क्षेत्र में NHAI से जुड़ी शिकायतें, घटनाएं, नुकसान और लापरवाही के साक्ष्य चाहे वीडियो, फोटो या दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में साझा करें।” इसके लिए उन्होंने एक समर्पित नंबर +9186279 22410 और ईमेल minister.anirudh.singh@gmail.com जारी किया है, जहां लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं।”हर आवाज़, हर दस्तावेज़ बनेगा हथियार”

मंत्री ने जोर देकर कहा, “हर आवाज़, हर दस्तावेज़ इस लड़ाई की एक नई तलवार होगी।” उन्होंने हिमाचल की जनता से इस मुहिम का हिस्सा बनने और विनाश के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की अपील की। हिमाचल की पुकार: अब न चुप रहें! यह केवल सरकार की लड़ाई नहीं, बल्कि हर हिमाचली की जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि मंत्री अनिरुद्ध सिंह के इस आह्वान ने प्रदेश में एक नए जन-आंदोलन की नींव रख दी है। अब सवाल यह है कि क्या हिमाचल की जनता इस पुकार को ताकत देगी और अपने पहाड़ों, नदियों और पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुट होगी?

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now