Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वायरल ऑडियो मामले पर भाजपा की दो महिला नेताओं की प्राथमिक सदस्‍यता रद

बीजेपी

शिमला|
भाजपा महिला मोर्चा वायरल ऑडियो मामले में भाजपा महिला मोर्चा के दो पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डॉ. अर्चना ठाकुर और शीतल ब्यास को पदभार मुक्त कर दिया है। डॉ. अर्चना ठाकुर सोशल मीडिया एवं आइटी प्रभारी का पदभार देख रही थीं, तो शीतल महामंत्री के पद पर थीं। दोनों की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

गत दिनों कुल्लू में हुई भाजपा महिला मोर्चा की बैठक के दौरान महिला पदाधिकारियों के बीच बहस का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में पैसे का लेन देन कर पद देने की बात कही गई थी। साथ ही पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप एक दूसरे पर लगा रही थीं। ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने इसकी जांच बिठा दी और प्रदेश अध्यक्ष ने रिपोर्ट मिलने के बाद डॉ. अर्चना ठाकुर और शीतल ब्यास को पदभार से मुक्त कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Yellow Line Parking: पार्किंग संबंधी सूचना न देने पर नगर निगम शिमला के जन सूचना अधिकारी पर लगा 5 हजार का जुर्माना.!
Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now