Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: हिमाचल में तेल टैंकर से गाय-बैलों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा,

Bilaspur News: हिमाचल में तेल टैंकर से गाय-बैलों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा,

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तेल टैंकर का इस्तेमाल गाय और बैलों की तस्करी के लिए किया जा रहा था। मामला बिलासपुर जिला के स्वारघाट का है, जहाँ स्वारघाट पुलिस ने पंजाब सीमा पर गरामोड़ा स्थित आरटीओ बैरियर पर गाय और बैलों से भरा एक आयल टैंकर पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर में एक बैल मृत पाया गया, जबकि तीन गाय और पांच बैल जिंदा मिले हैं। हालांकि टैंकर का चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर हरियाणा से संबंधित है। घटना के दौरान ड्राइवर और उसका साथी चालाकी से वहां से भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर: सीएचसी भराड़ी में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे,दो डाक्टर संभाल रहे हैं 15 पंचायतों की आबादी

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह आरटीओ चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच चल रही थी। इसी दौरान पंजाब की तरफ से आ रहे इंडियन ऑयल टैंकर को रोककर तलाशी ली गई। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को कुछ असामान्य लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्वारघाट थाने की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर की जांच की, तो अंदर गोवंश भरे होने का खुलासा हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर हरियाणा से संबंधित है। घटना के दौरान ड्राइवर और उसका साथी चालाकी से वहां से भाग निकले। जीवित पाए गए पशुओं को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गोशाला भेज दिया गया है, और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर: आधी रात को मिट्टी का तेल डालकर फूंक दिया अस्थाई ढारा,भीतर सोये NSG कमांडो ने भागकर बचाई जान

पुलिस जांच में टैंकर के मालिक की पहचान भी हो गई है। स्वारघाट थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि इस मामले की गहन जांच जारी है, और जल्द ही दोषियों तक पहुंच बनाई जाएगी।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now