Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan: स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाईघाट में संपन्न

Updated By News Desk
Published on: 16 अगस्त 2025
Solan: स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाईघाट में संपन्न

Solan News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाईघाट में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेत्र सिंह अत्री, जिलाध्यक्ष इंटक, उपस्थित रहे।

विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से अजय और उनके साथियों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” नाटक का मंचन किया गया। प्राइमरी पाठशाला के सेंटर हेड टीचर कमल देव के सौजन्य से छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि नेत्र सिंह अत्री ने ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों को संबोधित करते हुए देशभक्ति की भावना को प्रेरित किया तथा स्कूल को अपनी नेक कमाई से 51,000 रूपये  दान दिए।

पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल बाली ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने इस आयोजन में सभी गणमान्य व्यक्तियों, ग्रामीणों और बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की। यह आयोजन देशभक्ति और सामुदायिक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ को यादगार बनाया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चम्मों के प्रधान गुलशन शर्मा, शिक्षा निदेशालय शिमला हिमाचल प्रदेश से सुनील कुमार गौतम,  संपत शर्मा, उमा दत्त, सुभाष शर्मा, संदीप, भवानी सोनी पुंडीर, आरती कश्यप, जौम चौहान, डीएचटी प्रधान सुनील ठाकुर, प्रेमपाल शर्मा और भोगेंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now