Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पंजाब के चार नशा तस्करों से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद, युवती भी शामिल

Kangra News: पंजाब के चार नशा तस्करों से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद, युवती भी शामिल

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिस थाना गगल की टीम ने गश्त के दौरान पंजाब नंबर की एक गाड़ी को रोककर चार लोगों से 25.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। इस कार्रवाई ने नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पंजाब नंबर की गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी में सवार चारों आरोपियों की पहचान गुरविन्द्र सिंह (30 वर्ष), रुपिन्द्रजीत कौर (21 वर्ष), अमृतपाल (22 वर्ष) और रूपिन्द्र (26 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी पंजाब के गुरदासपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर ही चारों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कांगड़ा पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “नशे और अन्य अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी नीति ‘नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता’ की है।”

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करों की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही, यह आश्वासन दिया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now