Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Handball Competition: कोटडी व्यास के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने किया कमाल, अंडर-14 में उपविजेता बने

Handball Competition: कोटडी व्यास के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने किया कमाल, अंडर-14 में उपविजेता बने

Handball Competition: जिला सिरमौर के शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय, कोटडी व्यास के जूनियर हैंडबॉल प्लेयर्स ने एसजीएफआई गेम्स के तहत जिला स्तर की अंडर-14 बॉयज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 11 से 13 अक्टूबर तक मानपुर देवरा में आयोजित इस टूर्नामेंट में टीम ने फाइनल तक जगह बनाई और उपविजेता का खिताब जीत लिया।

फाइनल मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। बराबरी की स्थिति बनी रही, लेकिन आखिरी मिनट में कंगड़ा की टीम ने गोलकीपर के एक शानदार गोल से जीत हासिल की। कोटडी व्यास की टीम एक गोल से पीछे रह गई, फिर भी ट्रॉफी और सेकंड प्लेस अपने नाम कर लिया। टीम के कैप्टन पारिश, आर्यन, अंकित, राहुल, लकी, अंश, दिव्यांशु, पीयूष समेत सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया।

कोच चौधरी ने बताया कि लड़कों ने हर मैच में पूरी ताकत झोंक दी, जिसकी बदौलत यह सफलता मिली। टीम मैनेजर बलदेव चौधरी ने कहा कि सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया गया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर तोमर, स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और एसएमसी प्रधान मानसिंह ने शारीरिक शिक्षक, स्टाफ व खिलाड़ियों के माता-पिता को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्कूल लौटने पर इनका भव्य स्वागत होगा। प्रिंसिपल रघुवीर तोमर, एसएमसी प्रधान मानसिंह व सुरेश कुमार ने उम्मीद जताई कि सेलेक्ट हुए खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी धमाल मचाएंगे। यह जीत स्कूल के ‘ब्लेजर बॉयज’ के लिए गर्व का विषय है।

Himachal NewsHimachal News TodayHindi NewsNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now