Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kinnaur House Fire: किन्नौर में दिवाली से पहले भयावह अग्निकांड में दो घर स्वाहा, लाखों का नुकसान

Kinnaur House Fire: किन्नौर में दिवाली से पहले भयावह अग्निकांड में दो घर स्वाहा, लाखों का नुकसान

Kinnaur House Fire: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में दिवाली की तैयारियों के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना ने सबको हिला दिया। सापनी पंचायत के वार्ड नंबर 4, बटुरी क्षेत्र में रिखालो गांव में दो लकड़ी के मकानों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। करीब 7 बजे शुरू हुई इस आग ने कुछ ही पलों में दोनों घरों को चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई।

अभी तक आग के सटीक कारण का पता नहीं चल सका है, और पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता की दरकार है। मकानों के मालिक विद्या लाल और विजेंद्र हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और पालतू जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, आग इतनी विकराल थी कि सोने-चांदी के जेवर, खाने का सामान और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए।

स्थानीय लोगों ने पीने के पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बिना उचित अग्निशमन व्यवस्था के यह असंभव साबित हुआ।बटूरी निवासी अजय ठाकुर ने इस घटना की जानकारी दी। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक प्रभावित परिवारों के लिए कोई राहत की घोषणा नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। आग की जांच जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मदद का इंतजाम होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal NewsHimachal News TodayHindi NewsKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now