Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Rate Today In India: आज फिर सस्ता हुआ गोल्ड, 10 बड़े शहरों में अब ये है भाव

Published on: 5 November 2025
Gold Silver Rate Today Gold Rate Today In India Gold Price Today Gold Rate Today - Gold Rate in India Today Gold Price Today: कहां मिल रहा सबसे सस्ता 22 कैरेट गोल्ड? खरीदने से पहले लिस्ट में चेक करें कीमत Gold Rate Today in India

Gold Rate Today In India: देशभर के बाजारों में आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। बुलियन मार्केट में लगातार दूसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी के भाव में भी कमजोरी बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। इसका सीधा असर घरेलू बाजारों पर देखने को मिल रहा है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹660 नीचे गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹3100 सस्ती हुई है।

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,12,390₹1,22,500
मुंबई₹1,12,240₹1,22,450
कोलकाता₹1,12,240₹1,22,450
चेन्नई₹1,12,490₹1,22,720
बेंगलुरु₹1,12,240₹1,22,450
हैदराबाद₹1,12,240₹1,22,450
लखनऊ₹1,12,390₹1,22,500
पटना ₹1,12,290₹1,22,500
जयपुर₹1,12,390₹1,22,500
अहमदाबाद₹1,12,290₹1,22,500

अगर चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹3100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन में चांदी प्रति किग्रा ₹2000 महंगी हुई थी। आज 5 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,64,900 हैं यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

सीनियर मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि डॉलर लचीला बना हुआ है, जो सोने में किसी भी बड़ी तेजी को रोक रहा है। एनालिस्ट के मुताबिक सोना $3,920 से $4,060 प्रति औंस (करीब ₹1.19-₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम) और चांदी $46 से $49 प्रति औंस (लगभग ₹1.4-1.5 लाख प्रति किलोग्राम) के बीच स्थिर हो रही है। इससे ऊपर निकलने पर इनमें 3-5% की तेजी आ सकती है। कुछ एनालिस्ट का मानना है कि गोल्ड के भाव ऊपर जा सकते हैं। एमसीएक्स पर यह प्रति 10 ग्राम ₹1.23 लाख तक जा सकता है। उनका मानना है कि वैश्विक लेवल पर गोल्ड $4200 तक पहुंच सकता है।

Aaj Ki KhabrenDubai Gold Rate TodayGold Rate TodayGold Rate Today In IndiaGold Rate Today In Your Cityinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now