Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांवटा में स्मार्ट क्लासेस में कमीशन मांगने वाले प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड

सस्पेंड

पांवटा साहिब|
सिरमौर की तारूवाला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से कमीशनखोरी के कथित ऑडियो के सामने आने के बाद कमीशन मांगने वाले कथित मुख्याध्यापक और टीचर को शिक्षा मंत्री द्वारा सस्पेंड करने के आदेश दिए गए हैं| वीरवार को मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कर्मचंद भी स्टाफ सहित स्कूल पहुंच गए। दोपहर तक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा था।

बता दे की ऑडियो में स्मार्ट क्लास के नाम पर 8 लाख के कंप्यूटर खरीदे गए थे जिसमें 1 लाख 60 हजार कमीशन मांगी जा रही थी पांवटा के चंद मीडियाकर्मियों द्वारा शिक्षा विभाग में कमीशन खोरी को लेकर इस खबर को जिम्मेदारी के साथ प्रकाशित किया गया था जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ने ऑडियो और सन्लिप्त मुख्याध्यापक व टीचर के नाम मांगे थे शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश गोविंद ठाकुर ने घूसखोरी पर जीरो टोलरेंस बरतते हुए सन्लिप्त प्रिंसिपल और टीचर को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर: अवैध कारोबार करती दो महिलाये गिरफ्तारi

क्या है मामला
पांवटा साहिब के तारूवाला सहित जिला सिरमौर में कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास बच्चों के लिए बनाई जा रही है । वहीं पांवटा तारूवाला में एक युवा और नए बिजनेस में उतरे कम्प्यूटर विक्रेता से 8 लाख कंप्यूटर के कम्प्यूटर तीन महीने पहले खरीदे गए इस खरीद-फरोख्त में कंप्यूटर विक्रेता से 20% यानी तकरीबन 1 लाख 60 हजार रूपये की डिमांड की गई । सिर्फ इतना ही नहीं इस यूवक को कम्प्यूटर इंस्टॉल भी करने नहीं दिए जा रहे थे।

इस ऑडियो में तारूवाला सीनियर सेकेंडरी के एक टीचर हरदीश अपने साहब (मुख्याध्यापक) के नाराज होने की बात भी कर रहे हैं और यह भी कह रहा है की कमीशन दो कंप्यूटर इंस्टॉल करो और साहब तुरंत आपकी पेमेंट रिलीज कर देंगे।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त ही निकला हत्यारा, Sirmaur Police ने सुलझाई इंजीनियर जितेंद्र सिंह की हत्या की गुत्थी
Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now