Prajasatta Side Scroll Menu

Mandi Acid Attack: घायल ममता अब किस हाल में..? आरोपी पति नंद लाल ने बताया किस लिए लाया था तेजाब ..!

Mandi Acid Attack: घायल ममता अब किस हाल में..? आरोपी पति नंद लाल ने बताया किस लिए लाया था तेजाब ..!

Mandi Acid Attack: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दिल दहला देने वाला एसिड अटैक कांड सामने आया है। मंडी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित नंद लाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास (धारा 307) का केस दर्ज किया गया है।

रविवार को कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, ताकि तेजाब खरीदने, छिपाने और हमले की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके। बता दें कि आरोपी पति नंद लाल ने अपनी 41 वर्षीय पत्नी ममता पर तेजाब फेंककर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर घर की छत से धक्का दे दिया।

इसे भी पढ़ें:  टीम सहभागिता अब पूरे हिमाचल में करेगी सामाजिक कार्य:- गुरुदेव सिंह राणा

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी नंद लाल ने तीन साल पहले बर्तन साफ करने के बहाने तेजाब खरीदा था और इसे घर पर ही छिपाकर रखा था। घटना वाले दिन उसने पानी के जग में तेजाब भर लिया और पत्नी के मुंह पर फेंक दिया। हमले में ममता का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है, साथ ही छाती के आसपास और टांगों का कुछ हिस्सा भी गंभीर रूप से जला है।

तेजाब हमले में घायल पीड़िता को पहले मंडी से बिलासपुर एम्स और फिर वहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। मंडी पुलिस ने नंद लाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास (धारा 307) का केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: मंडी में फिर से बारिश का कहर, तीन की मौत, एक लापता, NDRF ने संभाला मोर्चा..!

क्या है पूरा मामला?
घटना 14 नवंबर (शुक्रवार) की शाम मंडी जिले के सैण मोहल्ले में हुई। मंडी के जोन अस्पताल के पास चाय की दुकान चलाने वाला नंद लाल यहीं सैण मोहल्ले में घर खरीदकर रहता था। मूल रूप से धर्मपुर उपतहसील के मंडप की चुनौता पंचायत के छातर के पिपली गांव की रहने वाली ममता और नंद लाल के बीच कई सालों से विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में भी लंबित था।

दंपति के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। हाल ही में ममता ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें घर के कमरे में दोनों के बीच तीखी बहस हो रही थी। वीडियो में ममता के कमरे में एक अन्य महिला और पुरुष भी मौजूद थे, जिन्हें वह अपनी मेहमान बता रही थी। इस वीडियो के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने जेओए पेपर लीक मामला सुलझाया,सात गिरफ्तार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now