Prajasatta Side Scroll Menu

Rashifal: आज का पंचांग और राशिफल (08 दिसंबर 2025): जानें दिनभर का शुभ समय, राहुकाल और सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal:आज का पंचांग (08 दिसंबर 2025)
तिथि : चतुर्थी
नक्षत्र : पुष्य
करण : बालव
पक्ष : कृष्ण
योग : ब्रह्म
वार : सोमवार

आज का शुभ मुहूर्त :
07:07am – 08:33am
09:40am – 10:56am

राहुकाल : 08:23am – 09:40am
अभिजीत मुहूर्त : 11:52am – 12:33pm
दिशाशूल : पूर्व

मेष राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : भूरा
उपाय : अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

वृष राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीमी सफेद
उपाय : दुर्गा की उपासना करें।

इसे भी पढ़ें:  Gajlakshmi Rajyoga 2025: जुलाई में बन रहे गजलक्ष्मी योग से इन 6 राशियों पर होगी पैसों की बारिश..!

मिथुन राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सफेद
उपाय : काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चुना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

कर्क राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खट्टापन उत्पन्न हो सकता है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नीला
उपाय : आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

सिंह राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : काला
उपाय : आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Bhai Dooj Tika Timing: इस साल भाई दूज के पर्व पर शिववास और आयुष्मान योग का बन रहा दुर्लभ संयोग, बस इतनी देर ही है तिलक का मुहूर्त

कन्या राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज हाथ में सोना पहनें।

तुला राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : चितकबरा
उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। यात्रा के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरी
उपाय : शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

धनु राशि
बीते कुछ दिनों में जो अपना धन इन्वेस्ट किया था, उसे आज अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

इसे भी पढ़ें:  Budh Vakri 2025: 10 नवंबर से वक्री होंगे बुध, जानिए व्यवसाय, संचार और बुद्धि पर क्या होगा असर ..

मकर राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला
उपाय : भिखारी को खीर-पूड़ी खिलाएं।

कुम्भ राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : आज किसी अपंग की सहायता करें।

मीन राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर से संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : फिरोजी
उपाय : आज कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren ASTROLOGY Astrology & Religion astrology tips India Daily horoscope Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now