Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IMD Snowfall Alert: सैलानियों के लिए खुशखबरी! हिमाचल-उत्तराखंड में 30 दिसंबर से शुरू हो सकती है बर्फबारी

Published on: 29 December 2025
IMD Snowfall Alert: सैलानियों के लिए खुशखबरी! हिमाचल-उत्तराखंड में 30 दिसंबर से शुरू हो सकती है बर्फबारी

IMD Snowfall Alert: अगर आप भी नए साल में बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मौसम विभाग ने बर्फबारी की तारीखों और स्थानों की जानकारी दे दी है। उत्तराखंड और हिमाचल में आने वाले चार दिनों में बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 30 दिसंबर की रात से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।

दरअसल, नए साल के साथ ही लोगों ने पहाड़ों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर पर्यटकों की इस सफर में सबसे बड़ी चाहत बर्फबारी देखने की है। कई लोग तो इसी उम्मीद में हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों की यात्रा पर निकल रहे हैं कि उन्हें बर्फ देखने को मिलेगी। अब मौसम विभाग ने पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर दी है।

उत्तराखंड का मौसम
30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की रात तक राज्य के ऊंचे इलाकों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। हल्की बर्फबारी मनाली तक भी पहुँच सकती है। इसके अलावा कुल्लू जिले के सोलंग नाला, अटल टनल और रोहतांग जैसे स्थानों पर अधिक बर्फ गिरने की उम्मीद है।

उपरी हिमाचल में शिमला जिले के चांशल, नारकंडा और कुफरी टॉप जैसे पर्यटन स्थलों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। लाहौल-स्पीति जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होगी। शिंकुला दर्रा, रोहतांग दर्रा, कोकसर, कुकुमसैरी, केलांग और सिस्सू जैसी जगहों पर सामान्य से ज्यादा बर्फ गिर सकती है।

कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 29 दिसंबर को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इस कोहरे के कारण पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal Pradesh WeatherHimachal updateHP News Todaylatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now