Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: भदरोता के रखोटा की बेटी जया भारती ने दिल्ली एम्स में बीएससी नर्सिंग दाखिले के लिए झटका पहला स्थान

मंडी: भदरोता के रखोटा की बेटी जया भारती ने दिल्ली एम्स में बीएससी नर्सिंग दाखिले के लिए झटका पहला स्थान

सुनील कुमार शर्मा। सरकाघाट
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रखोटा की बेटी जया भारती सुपुत्री पुष्पराज एवं विद्या देवी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक कोर्स के लिए जून माह में हमीरपुर के एक निजी संस्थान में ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम दिया था। इसका परिणाम हाल ही में घोषित हुआ जिसमें बेटी जया भारती ने पहला स्थान हासिल किया है|

आपको बता दें इसमें कुल 38 बच्चों का चयन हुआ है, जया भारती इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने गुरुजनों को देती है जिन्होंने इनका मार्गदर्शन किया। जया भारती की शुरुवाती पढ़ाई पांचवी कक्षा सरस्वती विद्या मंदिर रखोटा, दसवीं कक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला रखोटा, तथा बारहवीं कक्षा राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़ से क्षपास की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जया भारती सुपुत्री पुष्पराज गांव एवं पंचायत रखोटा तहसील सरकाघाट जिला मंडी से संबंध रखती है तथा पिता पुष्प राज रखोटा पंचायत में उप प्रधान और माता विद्या देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। जया भारती ने हाल ही में जीएनएम का कोर्स जोनल हॉस्पिटल मंडी से किया है। जया की बड़ी बहन देवी वंदना एमएससी कर रही है और छोटा भाई मनीष कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई और खास बात तीनों में यह है कि दसवीं कक्षा में इन सभी ने बेहतर शिक्षा परिणाम देने पर प्रदेश सरकार से लैपटॉप बतौर प्रोत्साहन हासिल किया है।

जया की इस उपलब्धि पर जिला पार्षद चंद्र मोहन शर्मा,पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, बीडीसी सदस्य विनीत ठाकुर, पूर्व प्रधान पवन शर्मा,नाना हरिराम शर्मा,मामा बालम शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी है

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now