Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Silver Rate Today: चांदी 11,000 हुई महंगी, सोने के दाम भी बढ़े, जान लीजिए आज के ताजा रेट

Published on: 14 January 2026
Gold Silver Rate Today Gold-Silver Price Gold Rate Today: जानिए, आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

Gold Silver Rate Today: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने और चांदी में उछाल है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदें भी तेजी की एक वजह है। बुधवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी दोनों चमकते नजर आए। खासतौर पर चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में करीब 4 फीसदी की तेजी देखी गई। सुबह के कारोबार में चांदी 10,800 रुपये चढ़कर 2,86,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं, सोने ने भी मजबूती दिखाई। MCX पर फरवरी वायदा सोना 0.50 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1,43,017 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी बाजार में भी चांदी का जलवा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने शानदार प्रदर्शन किया। वहां चांदी की कीमत 89 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले साल अक्टूबर में शॉर्ट स्क्वीज और लंदन में सप्लाई की कमी के चलते चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया था और इसने सोने से बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 150 फीसदी की बढ़त दर्ज की थी।

क्यों बढ़ीं कीमतें
अमेरिका से आए कमजोर महंगाई के आंकड़ों के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इसके अलावा जियो-पॉलिटिकल तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने भी सोना-चांदी की कीमतों को सहारा दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक अनिश्चितताएं बनी रहती हैं, तो यह रुझान आगे भी जारी रह सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
14 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,44,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
-मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा।
-दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,770 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा।
-कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,620 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
-वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया।

शहर24 कैरेट सोना (  / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (  / 10 ग्राम)
चेन्नई1,44,8801,32,800
मुंबई1,43,6201,31,650
दिल्ली1,43,7701,31,800
कोलकाता1,43,6201,31,650
बेंगलुरु1,43,6201,31,650
हैदराबाद1,43,6201,31,650
केरल1,43,6201,31,650
पुणे1,43,6201,31,650
वडोदरा1,43,6701,31,700
अहमदाबाद1,43,6701,31,700

कुल मिलाकर बाजार में सोना और चांदी दोनों की चमक तेज होती नजर आ रही है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर तनाव फिर गहराया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद वहां सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर विचार किया जा सकता है। इससे पहले ट्रंप यह बयान भी दे चुके हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड को खरीदने या उस पर नियंत्रण करने की कोशिश कर सकता है। दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों में और कटौती करने का दबाव बढ़ने की उम्मीदें भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का कारण बन रही हैं।

Aaj Ki KhabrenGold Rate Today In IndiaGold-Silver Rate Todayinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now