Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने कुचली, गई जान

Sirmour News: महिला मंदिर गई हुई थी। पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थी, इसी बीच वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
solan news Sirmour News, BBN News: Truck hits several vehicles at high speed on Nalagarh Highway, driver escapes Una News

Sirmour News: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शोभा शर्मा (58) पत्नी स्व. राकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 13, जग्गा गली, बद्रीपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क पर पेश आया। महिला मंदिर गई हुई थी। पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थी, इसी बीच वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कालाअंब में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, मजदूर ने की ठेकेदार की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news in hindisirmour news today

Join WhatsApp

Join Now