Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खड़े ट्रक के पीछे टकराई स्कूटी, एक युवक की मौत तथा दूसरा घायल

Published on: 23 October 2020
IMG 20201023 120845

बलजीत। इंदौरा
डमटाल थाना के अंतर्गत लोध्वां में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत व एक युवक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर घायल व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाकर तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर डमटाल थाना में मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि डमटाल थाना में सूचना मिली कि 7 बजे के करीब लोध्वां सड़क पर स्कूटी व ट्रक में टक्कर हुई है जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पाया कि स्कूटी सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई थी।

घायल स्कूटी सवार दोनों युवकों को पठानकोट अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने स्कूटी चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक का अभी इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान विक्की पुत्र शाम लाल निवासी पठानकोट व घायल की पहचान मुकेश पुत्र बाली राम सेली कुलियां पठानकोट के रूप में हुई है। डमटाल थाना ने वाहनों को कब्जे में लेकर मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now