Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में पुदीने से पाएं फ्रेश ग्लो, शहनाज़ हुसैन के जादुई नुस्खे जो दूर करेंगे टैनिंग और मुहांसे

Mint Skin Care: गर्मियों में पुदीना त्वचा को ठंडक और ताजगी देने का सबसे बेहतरीन उपाय है। शहनाज हुसैन से जानें कैसे पुदीने का फेस पैक, टोनर और सीरम सनबर्न, टैनिंग और कील-मुहांसों को जड़ से खत्म कर चेहरे पर कुदरती निखार लाता है। पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें।
Summer Skin Care Tips: गर्मियों में पुदीने से पाएं फ्रेश ग्लो, शहनाज़ हुसैन के जादुई नुस्खे जो दूर करेंगे टैनिंग और मुहांसे

Summer Skin Care Tips: गर्मियां आते ही बाजार में चारों ओर पुदीना दिखाई देने लगता है। गर्मियों में पुदीना त्वचा को ठंडक, निखार और ताजगी देने का बेहतरीन उपाय है। ठंडी तासीर वाला पुदीना एक बेहतरीन हर्ब है। यह स्वाद को दोगुना करने के साथ ही कील-मुंहासों, सनबर्न और टैनिंग से निपटने का कारगर तरीका माना जाता है। ताजा सुगंध और सेहत के लिए फायदेमंद पुदीना गर्मियों में चेहरे पर कमाल का असर दिखाता है। आप इसका इस्तेमाल फेस पैक, टोनर या सीरम के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। एंटीसेप्टिक होने के कारण इसका प्रयोग अब बॉडी क्लींजर, साबुन और बॉडी वॉश के रूप में भी होने लगा है।

ठंडी तासीर की वजह से गर्मियों में पुदीना मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। पुदीने की पत्तियों के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा में ताजगी और कोमलता आती है। इसके रस से त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। पुदीने की पत्तियों के रस को दही या शहद के साथ मिलाने से काफी फायदा होता है। गर्मियों में ज्यादातर महिलाओं को पिगमेंटेशन की समस्या से जूझना पड़ता है; इसके लिए पुदीने के पत्ते लेकर उनमें गुलाब जल मिलाएं। फिर इसमें ओट्स मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इसे पूरे चेहरे पर स्क्रब करें और कुछ देर बाद ताजे पानी से धो डालें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Beauty Tips and Tricks: फेस्टिवल सीजन में चेहरे पर बना रहेगा ग्लो, इसलिए शहनाज़ हुसैन के इन फेस पैक को करें ट्राई

एक कांच की कटोरी में पुदीने की ताजा पत्तियों का रस निकाल लें। अब ताजे खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने चेहरे, गर्दन और आस-पास के खुले अंगों पर आधा घंटा तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो लें। इस पैक को नियमित तौर पर लगाने से कील-मुंहासों से छुटकारा मिलेगा और सनबर्न से झुलसी त्वचा को ठंडक मिलेगी। पुदीने का फेशियल ऑयली त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए एक कांच के बर्तन में दो बड़े चम्मच ताजा पिसे पुदीने के साथ दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच ओटमील लेकर गाढ़ा घोल बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें:  Glowing Skin Tips: सर्दियों में खो गई चेहरे की चमक? तो अपनाएं शहनाज़ हुसैन ने बताए ये खास सीक्रेट टिप्स..!

पिंपल की समस्या के निदान के लिए पुदीने का नियमित उपयोग मददगार साबित हो सकता है। पुदीने के रस को नारियल तेल में मिलाकर पिंपल पर लगाने से राहत मिलेगी। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पिंपल दूर हो जाएंगे और उनके निशान व दाग-धब्बे भी हल्के होने लगेंगे। पुदीने और गुलाब जल का पैक त्वचा को कोमल व मुलायम बनाने में सहायक होता है। पुदीने के रस में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर बने पैक को चेहरे पर कुछ देर लगाने के बाद ताजे पानी से धो लें। गुलाब जल त्वचा के पीएच (pH) लेवल को संतुलित करता है।

इसे भी पढ़ें:  Summer Beauty Tips: गर्मियों में भी आपका निखार रहेगा बरकरार, अपने साथ जरूर रखें शहनाज हुसैन के बताए ये 4 ब्यूटी प्रोडक्ट्स

एक पका केला लेकर उसे अच्छी तरह मैश कर लें और इसमें पुदीने की कुछ पत्तियों का पेस्ट डाल दें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के आधा घंटा बाद ताजे ठंडे पानी से धो लें। अगर आपके बाल पतले पड़ गए हैं या आप रूसी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो पुदीना काफी मददगार हो सकता है। आप अपने खाने में पुदीने की चटनी को नियमित रूप से शामिल करें। पुदीने का हेयर मास्क बनाने के लिए कांच के बर्तन में 10-12 पत्तियां पीस लें। अब चने की दाल और दही को पीसकर पेस्ट तैयार करें और इसमें पुदीने का पेस्ट मिला लें। इस मास्क को बालों पर लगाने के आधा घंटा बाद ताजे पानी से धो लें।
लेखिका अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं और ‘हर्बल क्वीन’ के रूप में लोकप्रिय हैं

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren daily lifestyle guide fashion tips India healthy living India home decor ideas Home Remedies Lifestyle lifestyle tips Hindi modern lifestyle India Shahnaz Husain Tips

Join WhatsApp

Join Now