Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा? जाने, मेष से मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल,

Rashifal Today: मेष से मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और विशेष ज्योतिषीय उपाय यहाँ पढ़ें। जानें किन राशियों को आज धन लाभ होगा और किन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल : आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे खर्चों पर रखना होगा कंट्रोल? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal or Panchang 24 March 2026: आज दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज का दिन आध्यात्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जा रहा है क्योंकि आज रोहिणी नक्षत्र के साथ प्रीति योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज तैतिल करण रहेगा।  दिन के शुभ समय की बात करें तो आज शुभ मुहूर्त सुबह 09:24 बजे से दोपहर 01:58 बजे तक रहेगा।

वहीं विशेष कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:51 बजे तक प्रभावी होगा। आज उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही, राहुकाल दोपहर 03:30 बजे से शाम 05:01 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्यों का आरंभ वर्जित माना जाता है। जाने आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि
अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे, तो वह आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 4 – शुभ रंग: क्रीमी – उपाय: कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।

वृष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है, हालांकि पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6 – शुभ रंग: केसरिया – उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि में है धन लाभ का योग?

मिथुन राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात होगी। धन खर्च होने की संभावना रहेगी और कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5 – शुभ रंग: काला – उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

कर्क राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर लापरवाही से बचें। आज खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। किसी विवाद या बदनामी वाले मामले में फंसने की आशंका रहेगी। आज आपको किसी से उधार मांगना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1 – शुभ रंग: मैजेंटा – उपाय: आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए सूर्योदय के समय गेहूं के 11 दाने ग्रहण करें।

सिंह राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए खाली बैठना नुकसानदेह साबित हो सकता है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। दिन के दौरान छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 9 – शुभ रंग: हल्का काला – उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

कन्या राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। शारीरिक मेहनत अधिक रहेगी। निवेश के लिए केवल सुरक्षित परियोजनाओं का चुनाव करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2 – शुभ रंग: पीला – उपाय: आज किसी दिव्यांग व्यक्ति की मदद करें।

तुला राशि
आज आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और व्यर्थ की यात्राओं से बचें। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है; कहीं रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
शुभ अंक: 4 – शुभ रंग: हल्का नीला – उपाय: पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्टेशनरी का सामान दान करें।

वृश्चिक राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद की गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर काफी ऊंचा रहेगा। यात्रा के योग बने हुए हैं और किसी कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ फलदायी सिद्ध होगी।
शुभ अंक: 9 – शुभ रंग: हरा – उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
हृदय संबंधी रोगों से परेशानी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें। आज आप पुराना उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार विस्तार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिए भी दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 4 – शुभ रंग: सफेद -उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कीलें लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मकर राशि
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और क्रोध रह सकता है, जिससे दूसरों पर गुस्सा निकलने की आशंका है। घरेलू परेशानियों के कारण कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए एकाग्रता की जरूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 – शुभ रंग: भूरा – उपाय: आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

कुंभ राशि
आज आपका नकारात्मक रवैया दोस्तों के साथ संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा और आपसी हालात में सुधार होगा।
शुभ अंक: 9 – शुभ रंग: पीला -उपाय: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की सराहना होगी और धन आगमन की संभावना रहेगी। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। घर के किसी भी बड़े निर्णय में बदलाव करने से पहले अपनों से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 5 – शुभ रंग: हरा – उपाय: घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में पानी वाले पौधे या मछली का एक्वेरियम रखें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Astrology News Daily horoscope Rashifal Today Today Horoscope In Hindi zodiac signs

Join WhatsApp

Join Now