Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लाहौल में चंद्रभागा नदी पर भी टूटा पहाड़, चार घर जलमग्न, छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त

पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में पानी का बहाव रुका, खतरे की जद में कई गाँव

किन्नौर|
किन्नौर के बाद अब जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूटा है। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे भारी भूस्खलन से कई टन मलबा और चट्टानें नदी में गिर गईं। इससे पानी का बहाव दो घंटे के लिए रुक गया। जलस्तर 20 गुना ज्यादा बढ़ गया। 

अफरातफरी के बीच जान बचाने के लिए नदी के किनारे बसे तडंग, जसरथ, नालडा और जुंडा गांव के सहमे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। हालांकि, 11:00 बजे नदी के बहाव ने मलबे के बीच से रास्ता बना लिया और खतरा कम हो गया। इससे प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और लोग लौट आए। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लेकिन,क्षेत्र में पानी भरने से तडंग गांव में चार घर जलमग्न हो गए जबकि छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। दो मवेशी और करीब 50 बीघा जमीन बह गई। सेब के साथ फूल गोभी, मटर, आलू की फसल तबाह हो गई है। नालडा से जुंडा गांव के लिए सिंचाई परियोजना भी क्षतिग्रस्त हुई है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now