Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजगढ़: युवती का अपहरण व दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी किन्नौर से किया गिरफ्तार

Published on: 28 August 2021
arest, Mandi News

राजगढ़|
सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में एक महिला के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती का अपहरण किया, इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक व युवती दोनों नेपाली मूल के बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपी को किन्नौर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक युवती ने पिता ने पुलिस चौकी यशवंत नगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 24 वर्षीय एक युवक उसकी बेटी को भगा कर ले गया। मामला 22 अगस्त का है। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई साइबर सेल की मदद से युवक की फ़ोन डिटेल को हासिल किया। युवक के फ़ोन की लोकेशन किन्नौर में पाई गई। जिसके बाद आरोपी की तलाश किन्नौर में शुरू कर दी गई। आरोपी को शुक्रवार को किन्नौर जिला से गिरफ्तार कर लिया गया।

राजगढ़ के यशवंत नगर पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र रारंग से युवक व युवती दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now