Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीसीवी स्कूल में कोरोना संक्रमित सभी विद्यार्थी राज्य के बाहर से आए

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर के तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज (टीसीवी) स्कूल सोझा की 47 छात्राएं और 20 छात्र कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इसके पश्चात स्कूल स्टाफ के 25 सदस्य भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस बात का पता तब चला जब इनके बाहरी राज्यों से आने के दृष्टिगत प्रशासन ने सक्रिय दृष्टिकोण अपनाते हुए विशेष जांच अभियान के तहत कोरोना के लिए रूटीन ऐन्हान्सड टैस्टिंग की गई थी। 

यह सभी विद्यार्थी 25 से 31 अक्तूबर, 2020 के मध्य लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और नेपाल से आए थे। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र लिए गए निर्णय के कारण ही इन विद्यार्थियों में कोरोना संक्रमण का पता चल पाया है। जिला प्रशासन ने स्कूल परिसर में उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पर्याप्त इंतजामों को देखते हुए उन्हें वहां आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। जरूरत के अनुसार उन्हें वहां से कोविड केयर सेंटर या अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी बैरियर खोले हैं। सरकार द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि  यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य के बाहर से कोई भी संक्रमित व्यक्ति प्रदेश में न रहे और स्थानीय लोगों की सुरक्षा की जा सके।प्रदेश में कोरोना संक्रमण जांच की संख्या बढ़ाई गई है और रोजाना लगभग छः हजार टैस्ट किए जा रहे हैं।  

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now